राजस्थान में जहां रेप की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है। इसी बीच सत्तारूढ़ कांग्रेस के एक विधायक के बेटे पर भी गंभीर आरोप लगा है। राजस्थान के दौसा जिले के मंडावर थाने में अलवर राजगढ़ विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे दीपक मीणा सहित तीन दोस्तों के खिलाफ गैंगरेप का मुकद्दमा दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने 10वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा को जिले के रैणी इलाके से अगवा किया था। इसके बाद मंडावर थाना क्षेत्र के महुआ-मंडावर रोड स्थित समलेटी पैलेस होटल लेकर आये थे।
होटल में लाए और बार-बार गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया
यहां 24 फरवरी को नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद भी आरोपी नहीं रुके। मिली जानकारी के अनुसार तीनों आरोपी कई बार दबाव देकर पीड़िता को इस होटल में लेकर आए और बार-बार गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, विधायक पुत्र सहित तीनों आरोपियों ने पीड़िता की नग्न अवस्था में वीडियो भी बनाई।
पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस ने किया मामला दर्ज
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने पीड़िता को धमकाने के लिए वीडियो वायरल करने की धमकी दी। फिलहाल इस पूरे मामले में मंडावर थाने में पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत विधायक पुत्र दीपक मीणा, विवेक शर्मा निवासी थुमडा और नेतराम समलेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है इस पूरे मामले की जांच महवा डीएसपी कर रहे हैं।
-एजेंसियां
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में जबरदस्त हंगामा: बीए-एलएलबी प्रथम वर्ष के रिजल्ट से नाराज छात्र पानी की टंकी पर चढ़े, शैक्षणिक सत्र बचाने की गुहार - October 12, 2026
- आगरा में पर्यावरण और जल स्रोतों पर बड़ा संकट: सिकंदरा रजवाह और संरक्षित वन उजाड़ने का मामला एनजीटी की देहरी पर, यूपी सरकार समेत 12 प्रतिवादियों को नोटिस - October 12, 2026
- आगरा के शास्त्रीपुरम में महाराजा अग्रसेन जयंती का भव्य उल्लास, भक्तिमय हवन के बाद डांडिया की धुनों पर जमकर थिरके लोग - October 12, 2026