लोक भवन में नवनियुक्त स्टाफ नर्सों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में बोले डिप्टी सीएम
मिशन निरामया की देशभर में हो रही प्रशंसा, उच्च कोटि की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने को प्रदेश सरकार दृढ़ संकल्पित
Live story time
Lucknow, Uttar Pradesh, India. सरकारी नौकरियों में पहले बंदरबांट होता था। साल 2017 के बाद मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है। मिशन निरामया की आज देशभर में प्रशंसा हो रही है। उपमुख्यमंत्री ने रविवार को लोक भवन में आयोजित स्टाफ नर्सों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में यह विचार रखे।
समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उन्होंने नवनियुक्त स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि प्रदेश में निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सभी 75 जनपदों के लिए चयनित 1354 स्टाफ नर्सों को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। साल 2017 से पहले सरकारी नौकरियों में बंदरबांट होता था। आज मेरिट के आधार पर चयन होता है। उन्होंने कहा कि मेरिट में हेरफेर नहीं होने दिया गया है। निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
पैरामेडिकल स्टाफ के लिए संचालित मिशन निरामया को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नर्सिंग स्टाफ को उच्च कोटि की शिक्षा प्रदान करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने सभी नवनियुक्त स्टाफ नर्सों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में खाली पदों को तेजी से भरा जा रहा है। योग्य उम्मीदवारों को रोजगार मिल रहा है। जनता को उच्च स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार दिन-रात कार्य कर रही है।
- प्रतापगढ़ में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: बर्तन व्यापारी उमाशंकर की हत्या के मामले में पत्नी समेत चार गिरफ्तार - October 17, 2026
- आरएमएलयू के दीक्षांत समारोह में बोले सीएम योगी— ‘यथास्थितिवादी’ लोग हैं विकसित भारत 2047 के विजन के असली विरोधी - October 17, 2026
- चुनावी सर्वे पर भड़कीं बसपा सुप्रीमो मायावती: बोलीं— धनबल से फैलाया जा रहा है बीएसपी के खिलाफ भ्रम और दुष्प्रचार - October 17, 2026