मुंबई। धारावी स्थित सायन-माहिम लिंक रोड के पास नवरंग कंपाउंड की झुग्गियों में रविवार देर रात अचानक भीषण आग भड़क उठी। तेज लपटें और घना धुआं आसमान तक फैल गया, जिससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।
दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
आग की सूचना मिलते ही दादर, बीकेसी, बांद्रा और शिवाजी पार्क फायर स्टेशन से दमकलकर्मियों की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और क्षति का आकलन जारी है।
रेल ट्रैक और सड़क यातायात दोनों ठप
आग झुग्गियों से फैलते हुए रेलवे ट्रैक के बेहद करीब तक पहुंच गई, जिसके कारण वेस्टर्न रेलवे की लोकल सेवाएं बाधित हुईं। साथ ही 60-फीट रोड पर भी वाहन आवागमन को रोकना पड़ा। बचाव कार्य के चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया।
पांच लोकल ट्रेनें रोकी गईं
पश्चिम रेलवे के अनुसार आग की स्थिति सामान्य होने तक पांच लोकल ट्रेनों को रोका गया है। ये ट्रेनें माहिम और बांद्रा स्टेशनों के बीच खड़ी रहीं। राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी तरह की चोट या हताहत की सूचना नहीं है।
फायर ब्रिगेड और रेलवे टीमें मिलकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026