dr MPS college

डॉ. एमपीएस ग्रुप की वार्षिक खेलोत्सव चैलेंजर-2022: टीशर्ट और ट्रॉफी का लोकार्पण, 22 से आगाज

SPORTS

Agra, Uttar Pradesh, India. डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस अपने छात्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। अध्ययन-अध्यापन के साथ शारीरिक विकास भी आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए वार्षिक खेलोत्सव आयोजित किया जाता है। 2022 में इसका नाम है चैलेंजर-2022। तीन दिन का आयोजन है। 22, 23, 24 दिसम्बर 2022। सभी विभागों के 400 बच्चे भाग लेंगे। आगाज रंगारंग होगा। डॉ. एमपीएस ग्रुप के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने खिलाड़ियों से कहा है कि वे उत्साहपूर्वक भाग लें और खेल भावना को सर्वोपरि रखें।

 

यह जानकारी हिमाशु आर्य ने दी। वे डॉ. एमपीएस कॉलेज में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि चैलेंजर-2022 का उद्घाटन 21 सितम्बर को प्रातः 8 बजे होगा। मुख्य अतिथि हरविन्दर सिंह सोढ़ी हैं, जो पूर्व रणजी खिलाड़ी हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. हरी सिंह हैं, जो डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पूर्व खेल अधिकारी हैं। पूर्व रणजी खिलाड़ी सर्वेश भटनागर भी विशिष्ट अतिथि हैं। बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा की भावना को सुदृढ़ करने के लिए चैलेंजर नाम दिया गया है। वार्षिक खेल 2012 में शुरू किए गए थे। इस वर्ष खेल का 12वां वर्ष है।

dr MPS college agra up
प्रेसवार्ता को संबोधित करते बाएं से संदीप सक्सेना, डॉ. सुमी गोस्वामी, हिमांशु आर्या, विकास चंद्र शर्मा, डॉ. खालिद हुसैन, डॉ. प्रवल प्रताप सिंह।

श्री आर्य ने बताया कि खेलोत्सव में दौड़, क्रिकेट बॉलीवॉल, खो-खो, हैंडबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस जैसे खेल होंगे। समारोह में छात्राएं भी शिरकत करेंगी। हरविन्दर सिंह सोढ़ी 22 सितम्बर को प्रातः नौ बजे शुभारंभ करेंगे। खेल प्रातः 8 बजे से शुरू हो जाएंगे। विद्यार्थियों ने टीशर्ट का लोकार्पण किया। साथ ही ट्रॉफी का अनावरण किया गया। सभी प्रतियोगिताएं डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के मैदान पर होंगी।

 

डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के हैड मीडिया रिलेशंस डॉ. प्रवल प्रताप सिंह ने बताया कि प्रत्येक टीम का अलग ध्वज और अलग रंग की टीशर्ट है। प्रेसवार्ता में संदीप सक्सेना, डॉ. सुमी गोस्वामी, हिमांशु आर्या, विकास चंद्र शर्मा, डॉ. खालिद हुसैन भी मौजूद थे।

Dr. Bhanu Pratap Singh