Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के बीच नगर निगम ने शास्त्रीपुरम कॉलोनी में मंगलवार से घर-घर कूड़ा एकत्रित करना शुरू कर दिया है। नगर निग्म के कई वाहन कूड़ा एकत्रित करने के लिए सुबह सात बजे से दोपहर 2 बजे तक कॉलोनी में भ्रमण करेंगे। इन वाहनों से नगर निगम द्वारा प्रदत्त सुविधाओं की भी घोषणा की जा रही है।
क्षेत्रीय पार्षद मंजू वार्ष्णेय ने बताया कि फिलहाल शास्त्रीपुरम वासियों से कूड़ा एकत्रित करने का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने अपील की है कि घर का कूड़ा नगर निगम के वाहन में डालें ताकि इसका ठीक प्रकार से निस्तारण किया जा सके। उधर-उधर कूड़ा न फेंकें।

बता दें कि आगरा विकास प्राधिकरण ने शास्त्रीपुरम कॉलोनी का विकास किया है। प्राधिकरण ने कॉलोनी में कूड़ा निस्तारण का कोई इंतजाम नहीं किया है। जहां भी खाली स्थान दिखाई दिया, वहीं पर कूड़ा डाल जाता है। कॉलोनी नगर निगम को हस्तांरित हुई। कुछ माह की प्रतीक्षा के बाद घर-घर कूड़ा संग्रहण शुरू कर दिया गया है।
शास्त्रीपुरम जनसेवा समिति (पंजीकृत) की अध्यक्ष मंजू वार्ष्णय, उपाध्यक्ष, दाऊदयाल गुप्ता, डॉ. रवीन्द्र सिंह शर्मा, भजनलाल प्रधान, किशन सिंह चाहर, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह परमार, सचिव डॉ. भानु प्रताप सिंह, संगठन सचिव राजवीर सिंह, संयुक्त सचिव सुनील शर्मा, सह संगठन सचिव- जय प्रकाश चाहर, सहसचिव डॉ. लाखन सिंह, कार्यकारिणी सदस्य आदित्य गौतम, मनोज शर्मा, वीरेन्द्र वार्ष्णेय, अभयपाल सिंह, डॉ. पवन कुमार, हर्ष आसनानी, बुद्धि सिंह, मुन्नालाल राजपूत, मुकेश गोयल, नीलम अग्रवाल, देवेश राघव आदि ने नगर निगम को धन्यवाद दिया है।
Delivery Room में बच्चा पैदा करने के लिए डॉक्टर क्या-क्या करते हैं, जबरदस्त वीडियो
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026