Donation

आगरा में विश्व मेनोपॉज़ दिवस पर निकली भव्य कार रैली; महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली और नियमित परामर्श का दिया संदेश

आगरा: ताजनगरी में विश्व मेनोपॉज़ दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज़) के प्रति सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आगरा मेनोपॉज़ सोसाइटी की ओर से एक भव्य कार रैली का आयोजन किया गया। भारतीय मेनोपॉज़ सोसाइटी (आईएमएस) से संबद्ध संस्था की इस खास पहल के जरिए महिलाओं को जीवन के इस […]

Continue Reading

Agra News: एससी-एसटी एक्ट मामले में फंसे भाजपा पार्षद किशन नायक और उनके दो बेटे; घर पर चस्पा हुए कुर्की वारंट

आगरा: ताजनगरी के थाना हरीपर्वत क्षेत्र से जुड़े एससी-एसटी एक्ट (SC/ST Act) के एक पुराने मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद किशन नायक और उनके दोनों बेटों—विवेक नायक व सागर नायक की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। अदालत में लगातार पेश न होने के कारण न्यायालय ने […]

Continue Reading

आगरा में युवतियों से जुड़े दो सनसनीखेज मामले; खंदौली में अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग तो एत्माददुद्दौला में इंस्टाग्राम से बदनाम करने का आरोप

आगरा: ताजनगरी आगरा में महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले में उत्पीड़न, ब्लैकमेलिंग और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से जुड़े दो सनसनीखेज मामले सामने आए हैं। पहला मामला खंदौली थाना क्षेत्र का है, जहां एक नाबालिग के कथित यौन शोषण और अश्लील वीडियो के नाम […]

Continue Reading

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया महानिशा पूजन, शारदीय नवरात्र की महाष्टमी पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया हवन

गोरखपुर: शारदीय नवरात्र की पावन महाष्टमी तिथि पर रविवार रात गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरक्षपीठ की विशिष्ट और प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए विधि-विधान से महानिशा पूजन और हवन किया। महानिशा पूजन के इस पवित्र अनुष्ठान से पूर्व उन्होंने जगतजननी मां आदिशक्ति के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की विशेष […]

Continue Reading

गोवा में राहुल गांधी का पीएम मोदी, अमित शाह और CEC पर तीखा हमला; कहा— ‘वोट चोरी’ की प्लानिंग करते हैं नरेंद्र मोदी

गोवा: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रविवार को गोवा पहुंचे, जहाँ उन्होंने कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित ‘गोय राखोन यात्रा’ (गोवा बचाओ मार्च) के समापन समारोह में हिस्सा लिया। पिछले चार वर्षों में राहुल गांधी का यह पहला गोवा दौरा है, जो आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर काफी […]

Continue Reading

‘नामर्द’ कहकर किया था अपमानित, सदमें में युवक की हुई थी मौत; झांसी कोर्ट ने 16 साल पुराने मामले में अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ जारी किया गैर-जमानती वारंट

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की एक जिला अदालत ने बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है। यह मामला करीब 16 साल पुराना है और साल 2010 में प्रसारित हुए एक चर्चित टेलीविजन रियलिटी शो ‘राखी का इंसाफ’ के दौरान आए एक प्रतिभागी की आत्महत्या से जुड़ा […]

Continue Reading

भाजपा को डर है कि कहीं इस बार रावण के साथ ‘राम मंदिर चोरी’ से आहत कहीं कोई श्रद्धालु ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी के त्रिदानवों का पुतला न फूंक दे: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर बेहद तीखा और आक्रामक हमला बोला है। राजधानी लखनऊ में हाल ही में सामने आए पोस्टरों और राजनीतिक घमासान के बीच अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से […]

Continue Reading

लखनऊ में लगे ‘भारत विरोधी दशानन रावण’ के विवादित पोस्टर: राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अतीक अहमद और एलन मस्क के चेहरों को बनाया गया निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दशहरे के पावन पर्व से ठीक पहले लगे कुछ अनोखे और विवादित पोस्टर शहरभर में चर्चा का विषय बन गए हैं। शहर के प्रमुख चौराहों पर ‘भारत विरोधी दशानन रावण’ के नाम से लगाए गए इन पोस्टरों में देश-विदेश की कई जानी-मानी हस्तियों के चेहरों को रावण के […]

Continue Reading

आगरा से मसूरी घूमने जा रहे दोस्तों की कार सहारनपुर में दुर्घटनाग्रस्त: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और वीभत्स हादसा सामने आया है। आगरा से मसूरी घूमने के लिए निकले पांच दोस्तों की थार कार रविवार तड़के सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र में बेलड़ा गोल चक्कर के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की […]

Continue Reading

रोजमर्रा के गैजेट्स से बढ़ रहा साइबर फ्रॉड का खतरा, जीटो आगरा की संगोष्ठी में सतर्कता और बचाव के उपायों पर हुई चर्चा

आगरा: जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीटो) आगरा चैप्टर के तत्वावधान में रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को संजय प्लेस स्थित होटल हॉलिडे इन में ‘साइबर सुरक्षा’ विषय पर एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बढ़ते डिजिटल अपराधों के प्रति जन-जागरूकता फैलाना, डिजिटल सुरक्षा के महत्व को समझाना और आम […]

Continue Reading