आगरा। जनपद के कृषकों को गेहूं की बुवाई के लिए उच्च गुणवत्ता वाले बीज सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगभग 11,000 कुन्तल गेहूं बीज का वितरण जनपद के राजकीय कृषि बीज भंडारों से एट सोर्स सब्सिडी पर कराया जा रहा है। यह जानकारी उप निदेशक कृषि मुकेश कुमार ने बुधवार को दी।
उन्होंने बताया कि जनपद में गेहूं की बुवाई का समय प्रारंभ हो चुका है, और शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को बेहतर किस्म के बीज समय से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। राजकीय कृषि बीज भंडार पिनाहट, आगरा सहित अन्य भंडारों से वितरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
उप निदेशक कृषि ने बताया कि इस वर्ष किसानों को DBW-187, DBW-303, DBW-222, DBW-329, PBW-343 और PBW-550 जैसी प्रमुख प्रजातियों का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। ये सभी प्रजातियाँ उच्च उत्पादकता वाली हैं, जिनसे प्रति हेक्टेयर 45 से 50 कुन्तल तक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि समय से बुवाई करने और पर्यावरण के अनुकूल मौसम रहने पर किसान इससे और भी अधिक उपज प्राप्त कर सकते हैं। किसानों से अपील की गई है कि वे संतुलित मात्रा में उर्वरक का उपयोग करें, क्योंकि अधिक उर्वरक डालने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति घटती जा रही है।
मुकेश कुमार ने यह भी सलाह दी कि जो किसान इस वर्ष रबी सीजन में गेहूं की खेती कर रहे हैं, वे अपनी भूमि में जैविक खाद का उपयोग अवश्य करें। इससे मिट्टी में कार्बनिक तत्वों की मात्रा बढ़ेगी, सूक्ष्म जीवाणु सक्रिय रहेंगे और फसल की गुणवत्ता तथा उत्पादन दोनों में वृद्धि होगी।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026