
बस्ती, (राहिल खान): हर्रैया तहसील परिसर बुधवार को अचानक हंगामे और तनाव का केंद्र बन गया, जब एक अधिकारी और अधिवक्ता के बीच हुए तीखे विवाद ने माहौल को गर्म कर दिया। देखते ही देखते तहसील परिसर में अधिवक्ता लामबंद हो गए और आक्रोशित होकर कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया।
घटना के बाद स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि हर्रैया के सीओ, थाना प्रभारी और संबंधित अधिकारी एसडीएम ऑफिस में आपात बैठक करने पहुंचे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई, जो विवाद का रूप ले बैठी।
घटना की जानकारी फैलते ही तहसील परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद आम लोग और कर्मचारी अलग-अलग चर्चा में लग गए। परिसर में कई जगहों पर छोटे-छोटे झुंड बन गए जहां लोग इस घटना को लेकर अटकलें लगाने लगे।
अधिकारियों और अधिवक्ताओं की चुप्पी, पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना पर फिलहाल तहसील के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, वहीं अधिवक्ताओं ने भी मीडिया के सामने मौन साध रखा है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक, अधिवक्ताओं ने लिखित शिकायत और बड़े स्तर पर आंदोलन की रणनीति पर भी चर्चा की है।
घटना हर्रैया तहसील परिसर और थाने के सामने स्थित क्षेत्र में हुई, जिससे यह स्पष्ट है कि मामला प्रशासनिक और कानूनी दोनों स्तरों पर गंभीर है। सीओ हर्रैया और थाना प्रभारी स्थिति को शांत करने में जुटे हैं।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026