Agra, Uttar Pradesh, India. शुक्रवार को स्मार्ट सिटी ऑफिस में अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष व आगरा महापौर नवीन जैन ने की। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार महापौर परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम नहीं किया गया। कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए महापौर परिषद से जुड़े पदाधिकारियों के साथ कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में मुख्यतः तीन प्रस्तावों पर चर्चा की गई जिसमें एक देश एक नियमावली, दूसरा अगले वर्ष राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की तैयारियां और तीसरा, महापौर परिषद का मुख्य कार्यालय बनाने के लिए जमीन की तलाश करना।
अखिल भारतीय महापौर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व आगरा महापौर नवीन जैन ने बताया कि अभी महापौर परिषद का मुख्य कार्यालय नई दिल्ली है जो कि छोटा कार्यालय लगभग 600 मीटर में बना हुआ है। अब हमें बड़ी जगह की जरूरी है। इसलिए जेवर एयरपोर्ट के पास नोएडा अथॉरिटी से प्लॉट ले लिया गया है जो लगभग 2000 मीटर का है। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि पिछली बार आगरा में हुई महापौर परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में एयर कनेक्टिविटी ना होने के चलते बहुत से महापौर शामिल नहीं हो पाए थे लेकिन भविष्य में देश के कोने-कोने से आने वाले महापौरों को कोई परेशानी नहीं होगी बल्कि वे सड़क, रेल के अलावा हवाई यात्रा के माध्यम से भी सीधे महापौर परिषद के कार्यालय पर पहुंच सकेंगे। वहां पर एक बड़ा हॉल भी तैयार किया जाएगा जिसमें राष्ट्रीय अधिवेशन के कार्यक्रम भी हुआ करेंगे।
महापौर ने जानकारी दी कि अगले वर्ष अखिल भारतीय महापौर परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। जिसके लिए दो शहर मुरादाबाद और जम्मू का चयन किया गया है। दोनों में से जल्द ही एक ही स्थान का चयन कर लिया जाएगा और इसकी तैयारियां शुरू की जाएंगी।

अखिल भारतीय महापौर परिषद के महामंत्री संगठन उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि महापौर परिषद एक देश एक नियमावली को लेकर प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय अध्यक्ष महापौर नवीन जैन के प्रयास से जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से महापौर परिषद की मुलाकात होगी। उन्होंने हमसे विषय का एजेंडा भी मांगा है। हमने एजेंडा तैयार कर लिया है जिसके मुताबिक देश के सभी नगर निगमों में नियमों की विसंगतियां दूर करने, महापौर के अधिकार बढ़ाने और 74वां संशोधन लागू करने को विषय पर मांग रखी जाएगी।
बैठक में परिषद के संगठन महामंत्री उमाशंकर गुप्ता, कोषाध्यक्ष चंद्रमोहन गुप्ता, आशुतोष वार्ष्णेय कार्यालय प्रभारी, अलीगढ़ महापौर मौ. फुरकान, कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय, मुरादाबाद महापौर विनोद अग्रवाल मौजूद रहे।

- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026