महाकुंभ में वायरल हुई लड़की मोनालिसा को डायरेक्ट सनोज मिश्रा अपनी फिल्म में ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ में कास्ट करेंगे। इस बात की जानकारी सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर से प्रयागराज महाकुंभ में आई मोनालिसा रुद्राक्ष की माला बेचती दिखी। उसकी नीली आंखों और सादगी के कारण लोग ‘मोनालिसा’ कहकर पुकारने लगे। अचानक इंटरनेट पर लड़की वायरल हो गई। उनकी सुंदरता और आकर्षक व्यक्तित्व ने मेले में आने वाले लोगों का ध्यान खींचा।
डायरेक्ट सनोज मिश्रा प्रयागराज जाकर मोनालिसा को अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर देंगे। इस बात की जानकारी सनोज मिश्रा ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है। सनोज मिश्रा इन दिनों फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ की तैयारी में जुटे हैं। यह फिल्म मणिपुर के ज्वलंत मुद्दे पर आधारित है। इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव के बड़े भाई अमित राव बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।
बता दें कि सनोज मिश्र ऐसे डायरेक्टर हैं, जो समाज के ज्वलंत मुद्दे पर फिल्म बनाते हैं। चाहें उनकी फिल्म ‘काशी टु कश्मीर’ हो या फिर ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ हो। उनकी इस फिल्म का काफी विरोध हुआ था। यहां, तक की जान से मारने की धमकियां भी मिली थी। बिनी इसकी परवाह किए सनोज मिश्रा ने फिल्म रिलीज की, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।
सनोज मिश्रा फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म डायरी ऑफ मणिपुर के लेखक, निर्माता और निर्देशक सनोज मिश्र हैं। फिल्म के को- प्रोड्यूसर यामीन खान, जावेद देवरियावाले हैं। इस फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- किरावली को मिला जनसेवा का नया ‘तीर्थ’: सांसद राजकुमार चाहर ने 95.63 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, अब जनता के द्वार होगा समाधान - March 14, 2026
- Agra News: बेटियों के सपनों को मिले ‘साइकिल के पंख’; भारत विकास परिषद् ने 51 छात्राओं को भेंट की साइकिल, अब आसान होगी शिक्षा की राह - March 14, 2026
- नेशनल चैम्बर चुनाव: मनोज बंसल के सिर सजा जीत का ताज, कांटे की टक्कर में 19 वोटों से पछाड़ा; अम्बा प्रसाद और नीतेश बने उपाध्यक्ष - March 14, 2026