पीयू चौहान और कसीम हैदर कसीम के अभिनय से सजा रोमांटिक म्यूज़िक वीडियो “स्नोफॉल” 25 दिसम्बर को रिलीज होने जा रहा है। डीएस क्रिएशन्स म्यूजिक प्रस्तुत स्नोफॉल एक प्यार भरा सॉफ्ट मेलोडियस सांग है जिसकी शूटिंग काफी फिल्मी स्टाइल में की गई है। इस गाने को उत्कर्ष सक्सेना ने आवाज़ दी है। संगीतकार गीतकार डीएस क्रिएशन्स हैं। वीडियो को डायरेक्ट किया है दिनेश सोई ने जिन्होंने इसकी खूबसूरत स्टोरीलाइन भी तैयार की है। गाने को राजेश कुमार मोहंती ने प्रोड्यूस किया है।
यह गीत डीएस क्रिएशन्स म्युज़िक के ऑफिशियल यूटयूब चैनल पर 25 दिसम्बर को आउट होगा।
आपको बता दें कि मॉडल और ऎक्टर कसीम हैदर कसीम को दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड फ़िल्मस सहित कई पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। नजीबाबाद के जोगीपुरा के रहने वाले कसीम हैदर कसीम ने एक फ़िल्म और कई म्यूज़िक वीडियो में अपने अभिनय का जादू दिखाया है। वह अपने नेक्स्ट सांग स्नोफॉल को लेकर काफी उत्साहित हैं। जल्द ही यह गाना श्रोताओं और दर्शकों के रूबरू होगा।
इसका फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है जिसे सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है।
-live story time
- Agra News: सरस्वती विद्या मंदिर में ‘डायरिया से डर नहीं’ की गूंज: पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरे बचाव के संदेश, कार्तिक रहे अव्वल - February 18, 2026
- UP चुनाव 2027: मायावती का बड़ा एलान— ‘एकला चलो रे’, गठबंधन की अटकलों को बताया ‘भ्रामक’, 2007 दोहराने का संकल्प - February 18, 2026
- Agra News: ‘समरसता यात्रा’ से दिया गया सामाजिक एकता का संदेश, संतों और समाज के विभिन्न वर्गों ने किया भव्य स्वागत - February 18, 2026