Agra, Uttar Pradesh, India नेमिनाथ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज तथा नेमिनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, कुबेरपुर, आगरा में दीपोत्सव की धूम है। कॉलेज में आरोग्य के देवता धनवंतरि की जयंती मनाई गई। कॉलेज के चेयरमैन डॉ. प्रदीप गुप्ता एवं सीमा जैन ने धन्वंतरि भगवान की पूजा की। सभी ने मिलकर आरती उतारी। सबके सुख, समृद्धि और आरोग्य की कामना की गई।

इस मौके पर डॉ. प्रदीप गुप्ता ने बताया कि भगवान धनवंतरि अमृत कलश लेकर समुद्र से प्रकट हुए थे। इसी अमृत का पान कर देवता अमर हो गए। भगवान धनवंतरि ने ही आयुर्वेद की स्थापना की। नेमिनाथ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज भी सेवा भाव के साथ काम कर रहा है। कोरोना के कठिन काल में हमने यह करके दिखा दिया है। पोस्ट कोविड मरीजों को भी स्वस्थ किया गया है। उन्होंने संदेश दिया कि सबके जीवन में आरोग्य हो।

कॉलेज परिसर में हुए कार्यक्रम में स्टाफ और तीमारदारों ने उल्लास के साथ भाग लिया। इस मौके पर डॉ. दीपसी जैन, डॉ. ऋतु गुप्ता, दीपेश गुप्ता आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- श्री रामलीला महोत्सव 2026: हनुमान जी के पराक्रम से धू-धू कर जली स्वर्ण लंका, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान - October 15, 2026
- आगरा में दशहरा शोभायात्रा से पहले घमासान: समिति गठन को लेकर भाजपा और सपा समर्थित गुट आमने-सामने, डीसीपी कार्यालय पहुंचा विवाद - October 15, 2026
- आगरा में साइबर ठगी के दो बड़े मामले: डिजिटल लॉक तोड़ने के बाद खाते से निकाले रुपये, तो एपीके लिंक से 9.80 लाख की चपत - October 15, 2026