नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने शराब नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के करीबी अमित अरोड़ा को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अरोड़ा बडी रिटेल के निदेशक हैं।
दिल्ली आबकारी नीति में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने एक और कार्रवाई की है। दिल्ली शराब नीति केस में एक्शन लेते हुए ईडी ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के करीबी अमित अरोड़ा को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
अमित अरोड़ा बडी रिटेल के निदेशक हैं। माना जा रहा है कि ईडी अब अरोड़ा से इस मामले में पूछताछ करेगी। बता दें कि इसी मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी आरोपी बनाया गया है और बीते दिनों उनके पीए से पूछताछ की गई थी।
मनीष सिसोदिया के करीबी है अमित अरोड़ा
वित्तीय जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि अमित अरोड़ा, दिनेश अरोड़ा और अर्जुन पांडे सिसोदिया के करीबी सहयोगी हैं। आरोपी लोक सेवकों के लिए शराब लाइसेंसधारियों से एकत्र किए गए अनुचित आर्थिक लाभ के प्रबंधन और विचलन में सक्रिय रूप से शामिल थे।
अब तक पांच लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
ईडी इस मामले में अब तक कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को ईडी ने पूछताछ के बाद 27 सितंबर को गिरफ्तार किया था।
- 16 मिनट में 16 रुपये में सामान देने के ऑफर पर मचा भारी बवाल, कानपुर के ‘आलमस मार्ट’ पर उमड़ी भीड़, पुलिस को भांजनी पड़ी लाठी - August 16, 2026
- भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने की श्रद्धांजलि अर्पित, बोले- भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे अटल जी - August 16, 2026
- वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान चली गोली, मुंबई जा रहे यात्री की पिस्टल से हुए फायर में महिला समेत दो कर्मचारी घायल - August 16, 2026