जापान में आए भूकंप के कारण अब तक 62 लोगों के मरने की जानकारी सामने आई है. भूकंप के बाद प्रभावित इलाक़ों तक पहुंचने में राहतकर्मियों को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने कहा है कि लोगों को बचाने के लिए बचावकर्मियों को वक़्त से दौड़ लगानी होगी.
पीएम ने जानकारी दी थी कि क़रीब तीन हजार बचावकर्मी नोटो इलाक़े तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. वाजिमा शहर मुख्य इलाक़ों से सड़कें टूटने के कारण पूरी तह कट गया है.
इशिवाका के सुज़ू शहर में 90 फ़ीसदी घर लगभग तबाह हो चुके हैं. जापान की सेना लोगों तक खाना, कंबल, पानी पहुंचाने की कोशिश कर रही है. देश की सरकार का कहना है कि अब तक लगभग 57 हज़ार लोगों को बचाया जा चुका है. हेलिकॉप्टर्स से किए सर्वे में देखा जा सकता है कि इमारतें गिरी हुई हैं और कई जगहों पर आग लगी हुई है.
-एजेंसी
- आगरा में साइबर ठगी का अनोखा मामला: महज 12 रुपये का बकाया बिल चुकाने का झांसा देकर ठगों ने खाते से उड़ाए 28.19 लाख रुपये - September 23, 2026
- आगरा नगर निगम में सियासी संग्राम: शौचालय निर्माण का प्रस्ताव अटकाने से नाराज भाजपा पार्षद सुनील करमचंदानी ने नगर आयुक्त के चैंबर में दिया धरना - September 23, 2026
- आगरा में स्ट्रैची ब्रिज के पास दर्दनाक हादसा: गहरे गड्ढे में पैर फंसने से यमुना में डूबा शख्स, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव - September 23, 2026