Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गनेश चंद की पत्नी श्रीमती सुशीला देवी (72 वर्षीय) का निधन हो गया है। उनके निधन से शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार 31 अगस्त, 2024 को किया जाएगा।
भाजपा के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष और आगरा विकास प्राधिकरण के पूर्व सदस्य गनेश चंद की पत्नी सुशील देवी कुछ समय से अस्वस्थ थीं। उपाध्याय हॉस्पिटल के बाद एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर में इलाज चला। अस्पताल से छुट्टी होने वाली थी कि 30 अगस्त की रात्रि दो बजे अचानक निधन हो गया।
भाजपा के पार्षद और नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य आशीष कुमार सिंह (आशु) ने बताया कि सुशील देवी की शवयात्रा श्री गनेश चंद के आवास घीआई मंडी, ताजगंज से 31 अगस्त को अपराह्न दो बजे ताजगंज मोक्षधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
नए भाजपाइयों को गनेश चंद के बारे में शायद कोई जानकारी न हो। ताजगंज क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का झंडा उठाने वालों में गनेश चंद थे। यह तब की बात है जब भाजपा को कोई पूछता नहीं था। कांग्रेस का बोलबाला था। गनेश चंद ने पार्टी के लिए संघर्ष किया। कार्यकर्ताओं को जोड़ा। इसके बाद छावनी क्षेत्र पर भाजपा का कब्जा हुआ। गनेश चंद द्वारा निर्मित कार्यकर्ता भाजपा में उच्च पदों पर हैं और विधायक तक बने हैं। ताजगंज और छावनी क्षेत्र में भाजपा का अर्थ ही गनेश चंद हुआ करता था। कार्यकर्ताओं के लिए पुलिस से अकसर भिड़ंत होती रहती थी। वे पुलिस से पिटे और पुलिस को पीटा भी। नई भाजपा में ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं को कोई खास तवज्जो नहीं मिली है।
- जब टीयर्स आगरा के “स्पेशल” बच्चों ने रच दी रामायण… आंखें नम, दिल गर्व से भर गया - March 25, 2026
- योगी सरकार की बड़ी सौगात! उत्तर प्रदेश में 26 और 27 मार्च को रहेगा राम नवमी का अवकाश - March 25, 2026
- टीबी मुक्त आगरा का संकल्प: 47 ग्राम प्रधानों को मिला ‘गांधी सम्मान’, यूपी में आगरा ने गाड़े सफलता के झंडे - March 25, 2026