
आगरा। लखनऊ एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर रविवार को एक दिव्यांग व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर थाना डौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में शव तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। शव की हालत काफी खराब थी, जिससे पहचान में दिक्कत आ रही है।
पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके।
थाना डौकी पुलिस का कहना है कि जल्द ही शव की पहचान कर ली जाएगी और उसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026