आगरा,आवास विकास सेक्टर 12 स्थित जीएस डेली नीडस मालिक मनीष गुप्ता की संपूर्ण दुकान सोमवार की सुबह जलकर खाक हो गई। परिवार दुकान के ऊपर ही रहता था, भगवान की कृपा से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई l
अखिल भारतीय व्यापार सुरक्षा मंच के ब्रज प्रदेश के अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर जीएस डेली नीड्स के मालिक मनीष गुप्ता और परिवार से मुलाकात करी और समस्त जानकारी हासिल की l ईश्वर का धन्यवाद दिया कि कोई भी जनहानि नहीं हुई l साथ साथ शासन प्रशासन से मांग की है जो व्यापारी की हानि हुई है व्यापारी को उसका मुआवजा दिया जाए, क्योंकि यह वह व्यापारी है जो सरकार को अनेक प्रकार का टैक्स देता है, जिस टैक्स से देश के अनेक प्रकार के विकास कार्य होते हैं और गरीब लोगों में सहायता के रूप में अन्न आदि सामग्री बाटी जाति है और देश के बेरोजगार लोगों को रोजगार भी देता है , इसलिए व्यापारी को देश की रीढ़ की हड्डी मानते हुए जितना भी माल का नुकसान हुआ है सरकार उसकी भरपाई करें।
- विश्व हृदय दिवस पर आगरा में शिक्षकों का अनूठा सेवा अभियान, जानिए क्या किया - September 29, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”… तलवार लहराकर और अट्टहास के साथ गरजा दशानन, आगरा में निकली लंकापति रावण की भव्य शाही सवारी - September 29, 2026
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026