मुंबई के साकीनाका इलाके से दिल को दहला देने वाली एक वारदात सामने आई है, यहां एक सनकी आशिक ने कहासुनी के बाद 30 साल की प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी और खुद को भी घायल कर लिया। पूरी वारदात चलते ऑटोरिक्शा के अंदर हुई। मुंबई पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। साकीनाका थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना दत्त नगर के खैरानी रोड पर हुई।
मुंबई के साकीनाका पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना खैरानी रोड पर दत्त नगर में हुई। उन्होंने कहा, दीपक बोरसे ने चलते ऑटोरिक्शा में पंचशिला जामदार का गला रेत दिया। वह बचने के लिए वाहन से बाहर निकली, लेकिन कुछ दूरी पर गिर गई। बोरसे ने उसी धारदार हथियार से अपनी गर्दन पर लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
उन्होंने कहा, राहगीरों ने मुंबई पुलिस को सूचना दी। दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी स्वास्थ्य लाभ ले रहा है। उन्होंने बताया कि महिला और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे और चलते ऑटोरिक्शा में यह घटना उनके बीच हुए झगड़े के कारण हुई।
Maharashtra | A 30 year-old woman was allegedly murdered by her boyfriend inside an autorickshaw in which the couple was travellling. The incident took place on the Khairani Road in Saki Naka area of Mumbai. The accused slit the throat of the woman after having an argument with…
— ANI (@ANI) June 19, 2023
- Agra News: आंबेडकर विवि की मार्कशीट पर ‘जाति’ देख भड़के छात्र, निजता के उल्लंघन का आरोप लगाकर खोला मोर्चा - March 23, 2026
- Agra News: फतेहपुर सीकरी की दूरा गौशाला में कोहराम, मृत गौ वंश की संख्या बढ़कर हुई 21, जहर की आशंका से विभाग में हड़कंप - March 23, 2026
- लोहिया जयंती पर आगरा में सेवा का महाकुंभ: 2900 मरीजों की जांच, 245 का होगा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन - March 23, 2026