डॉ. भानु प्रताप सिंह
Live Story Time
Agra/Mathura, Uttar Pradesh, India. दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति, दीनदयाल धाम द्वारा गांव परखम (विकास खंड फरह, मथुरा, उत्तर प्रदेश, भारत) में गौ अनुसंधान व प्रशिक्षण केंद्र बनाया जा रहा है। गौ अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र पर देसी गायों की गौशाला के अलावा गौवंशों पर आधारित स्वरोजगार केंद्र का निर्माण किया जायेगा। इसका लोकार्पण 28 नवंबर, 2023 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत करेंगे। गौ अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र आकार लेना लगा है। निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। हम आपके साथ कुछ तस्वीरें साझा कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक महेन्द्र जी ने गऊ ग्राम परखम (गौ ग्राम परखम) देश का पहला गांव बनेगा जहां गौ आधारित स्वरोजगार का श्रीगणेश किया जाएगा।

महेन्द्र जी ने बताया कि जो गऊ माता दूध नहीं देती है, वह भी परिवार का पालन कर सकती है लेकिन कैसे? यही गऊ ग्राम परखम में सिखाया जाएगा। गौ अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र पूरे देश के लिए मिसाल बनेगा। अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा परखम में स्थापित की जा चुक है। दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति गौ संवर्धन, गौ संरक्षण और पंचगव्य आधारित अनुसंधान एवं अन्य विषयों पर कार्य कर रही है। समिति पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धान्त “अंत्योदय” को साकार करने के प्रति संकल्पित है। समिति पिछले दो दशकों से समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है, उन्हें प्रशिक्षण, उपकरण, रोजगार एवं छात्रवृत्ति प्रदान कर रही है।

यह एक ऐसा अनूठा केन्द्र होगा जहाँ गौवंश नस्ल सुधार, पंचगव्य की गुणवत्ता सुधार पर विश्वस्तरीय शोध कार्य किये जायेंगे। पंचगव्य से मनुष्यों की चिकित्सा, कैंसर जैसे असाध्य रोगों का इलाज वैज्ञानिक पद्धति से किया जायेगा। गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र गाय से संबंधित विभिन्न विषयों पर शोध कार्य करेगा और उद्यमिता विकसित करने के लिए प्रशिक्षण भी प्रदान करेगा। यह विश्वपटल पर गौ से मनुष्यों के संवर्धन का उच्चतम मानक स्थापित करेगा। अनुसंधान केन्द्र में विभिन्न विश्वस्तरीय लैबों का निर्माण किया जायेगा, जैसे 1. ट्रॉसलेशनल रिसर्च सेन्टर, 2. मौलिक्यूलर बायोलॉजिकल टेस्टिंग लैब 3. एनीमल लैब।

एक अनूठा संस्थान होगा जहाँ कृषि, बागवानी, कृषि अभियांत्रिकी, प्रशीतन प्रौद्योगिकी, भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी, डेयरी प्रौद्योगिकी आदि अनुदेशात्मक कार्यक्रम शुरू किये जायेंगे जहाँ कक्ष निर्देश और व्यावहारिक प्रशिक्षण का संयोजन शमिल होगा। युवाओं को स्वयं उद्यमी बनाने के लिए योग्य बनाया जायेगा।

भारत में मिसाल बनेगा मथुरा का गऊ ग्राम परखम, RSS के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 28 नवम्बर को आएंगे
- Agra News: ट्रांस यमुना में मकान पर कब्जे के विवाद में छत से गिरी महिला, जांच के बाद चार पुलिसकर्मी निलंबित - July 21, 2025
- Agra News: सावन आश्रम में जीवनदायी सेवा, 57 लोगों ने किया रक्तदान - July 21, 2025
- Agra News: सेवा, भक्ति और करुणा के पथ पर तपस्या फाउंडेशन का मानवीय प्रयास, जरूरतमंद बच्चों को किया रेनकोट का वितरण - July 21, 2025