नई दिल्ली। आज मंगलवार को सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने बताया कि कोवोवैक्स अब कोविन पोर्टल पर उपलब्ध है. इससे पहले कल सोमवार को केंद्र सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट के कोवोवैक्स टीके को वयस्कों के लिए हेटेरोलॉगस बूस्टर खुराक के तौर पर कोविन पोर्टल में शामिल करने को मंजूरी दी थी.
अदार पूनावाला ने ट्वीट किया कि चूंकि ओमिक्रॉन एक्सबीबी और इसके वैरिएंट के साथ कोविड के मामले फिर से बढ़ रहे हैं, यह बुजुर्गों के लिए गंभीर हो सकता है. मैं बुजुर्गों के लिए सुझाव दूंगा, मास्क पहनें और कोवोवैक्स बूस्टर लें जो अब कोविन ऐप पर उपलब्ध है. ये सभी वैरिएंट के खिलाफ असरदार है और अमेरिका व यूरोप में स्वीकृत है.
कितनी होगी कोवोवैक्स की कीमत?
कोवोवैक्स की कीमत 225 रुपये प्रति खुराक होगी. इसके अलावा कीमत पर जीएसटी भी लागू होगा. हेटेरोलॉगस बूस्टर का मतलब है कि किसी व्यक्ति ने पहले कोई टीका लगवाया हो तो उसे बूस्टर खुराक के तौर पर किसी अन्य कंपनी का टीका लगाया जा सकता है.
कब मिली थी मंजूरी?
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने 27 मार्च को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखा था जिसके बाद सोमवार को इसे कोविन पोर्टल के लिए मंजूरी दी गई. भारत के औषधि महानियंत्रक (जीसीजीआई) ने 16 जनवरी को कोविशील्ड या कोवैक्सिन की दो खुराक ले चुके लोगों के लिए कोवोवैक्स टीके के बाजार के प्रमाणीकरण की मंजूरी दी थी. इस टीके को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और यूएसएफडीए आदि की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है.
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026