केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जानवरों के लिए विकसित किए गए देश के पहले कोविड रोधी टीके ‘एनोकोवैक्स’ को शुक्रवार को लॉन्च किया। इस टीके को हरियाणा स्थित आईसीएआर-नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन इक्विन्स (एनआरसी) द्वारा विकसित किया गया है।
एनोकोवैक्स डेल्टा व ओमीक्रोन के स्वरूपों करती हैं बेअसर
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने एक बयान में कहा कि एनोकोवैक्स जानवरों के लिए एक निष्क्रिय सार्स-कोव-2 डेल्टा (कोविड-19) टीका है तथा एनोकोवैक्स से मिलने वाली प्रतिरक्षा सार्स-कोव-2 के डेल्टा और ओमीक्रोन दोनों स्वरूपों को बेअसर करती है। इसने कहा कि टीके में निष्क्रिय सार्स-कोव-2 (डेल्टा) एंटीजन है जिसमें अलहाइड्रोजेल एक सहायक के रूप में है तथा यह कुत्तों, शेरों, तेंदुओं, चूहों और खरगोशों के लिए सुरक्षित है।
भारत आयात के बजाय स्वंय टीके विकसित करने में आत्मनिर्भर
तोमर ने आईसीएआर-एनआरसी द्वारा जानवरों के लिए विकसित टीके और निदान किट को डिजिटल माध्यम से जारी करने के बाद कहा, वैज्ञानिकों के अथक योगदान के चलते देश आयात करने के बजाय अपने स्वयं के टीके विकसित करने में आत्मनिर्भर है। यह वास्तव में एक बड़ी उपलब्धि है। आईसीएआर देश का प्रमुख कृषि अनुसंधान संस्थान है जो केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।
-एजेंसियां
- आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात, मेले से लापता हुई लड़की का शव पेड़ से लटका मिलने से मचा हड़कंप - September 14, 2026
- आगरा बेसिक शिक्षा विभाग में ट्रांसफर सूची को लेकर मचा हड़कंप, खंड शिक्षाधिकारी के पद पर दर्ज हो गया सहायक अध्यापक का नाम - September 14, 2026
- आगरा के बापू नगर में 60 वर्षों से बसे 200 से अधिक परिवारों पर मंडराया बेघर होने का खतरा, सिंचाई विभाग के नोटिस से मची खलबली - September 14, 2026