लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज एक सनसनीखेज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने और विपक्ष के, विशेषकर PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के वोट काटने का गंभीर आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने जनता के सामने ‘नंदलाल’ नाम के एक व्यक्ति को पेश किया, जिसे उन्होंने लोकतंत्र बचाने वाला ‘बहादुर’ बताया।
साइन बनाम अंगूठा: फर्जीवाड़े का दावा
अखिलेश यादव ने दावा किया कि भाजपा ने ‘फॉर्म 7’ के जरिए सैकड़ों फर्जी दस्तावेज तैयार किए ताकि विपक्ष के समर्थकों के वोट काटे जा सकें। उन्होंने एक बड़ा तकनीकी झोल उजागर करते हुए कहा, “भाजपाइयों ने नंदलाल के हस्ताक्षर करवाकर फर्जी दस्तावेज बनाए, जबकि हकीकत यह है कि नंदलाल दस्तखत करना जानता ही नहीं, वह अंगूठा लगाता है।”
“भाजपाई होना अब नकारात्मक शब्द”
सपा मुखिया ने बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि आज भाजपा का हिस्सा होना एक ‘अपराधबोध’ जैसा हो गया है। उन्होंने कटाक्ष किया कि समाज अब भाजपाइयों को अपराधियों की तरह देखने लगा है और उन्हें सामाजिक रूप से बहिष्कृत कर रहा है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा अब एक राजनीतिक दल न होकर किसी ‘गैंग’ की तरह व्यवहार कर रही है, जिससे पार्टी के भीतर के अच्छे लोग भी शर्मिंदा होकर दूर जा रहे हैं।
‘चंडीगढ़ी चाल’ पर प्रहार
चंडीगढ़ मेयर चुनाव के विवाद का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि जो लोग कैमरे के सामने वोट खारिज कर सकते हैं, वे पीठ पीछे क्या-क्या घोटाले कर रहे होंगे, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। उन्होंने पूर्व विधायक अरुण वर्मा और ‘PDA प्रहरियों’ की सजगता की प्रशंसा करते हुए उन्हें इतिहास का ‘लोकतंत्र सेनानी’ करार दिया।
- फेसबुक पर ‘Anna’ से दोस्ती पड़ी भारी: आगरा के 77 वर्षीय बुजुर्ग से ₹60 लाख की डिजिटल डकैती - March 1, 2026
- फतेहपुर सीकरी की बदलेगी सूरत: ₹24.78 करोड़ से चमकेगी किस्मत, 23 सड़कों के जाल से जुड़ेगा पूरा ग्रामीण अंचल - March 1, 2026
- पीआर जगत में ‘विन पीआर’ का डंका: हिमांशु सेठ को मिला ‘स्ट्रैटेजिक पब्लिक रिलेशंस एक्सलेंस’ अवार्ड - March 1, 2026