Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. शहर कांग्रेस कमेटी ने किदवई पार्क स्थित एक होटल में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की। विचार गोष्ठी कर पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को याद किया गया।
शहर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा- पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इस देश के लिए बहुत बड़ा योगदान है। जब भारत में सुई तक नहीं बनती थी तब नेहरू जी ने विकसित भारत बनाया।
अनुज शिवहरे ने कहा कि जब देश आजाद हुआ था देश पर कुछ भी नहीं था। तब नेहरू जी ने अपनी संपत्ति में 200 करोड़ में से 198 करोड़ रुपये इस देश को दिए थे। नेहरू जी बच्चों से बहुत प्यार करते थे।
इस अवसर पर दिनेश बाबू शर्मा, अनुज शिवहरे, जिला प्रवक्ता चौधरी सचिन यादव, अदनान कुरैशी, ताहिर हुसैन, बुहुरान शमसी, लक्ष्मी नारायण, राजीव गुप्ता, कपिल गौतम, संजय पंडित, दीपक शर्मा, सुनील निगम, अजहर वारसी, फैसल जाफरी, गीता सिंह, नीलम शर्मा, रमेश पहलवान, सुभाष शर्मा, अनिल कुमार सिंह, बिल्लू चौधरी, कबीर कुरैशी ने भी नेहरू जी को श्रद्धांजलि दी।
- आगरा में होली की खुशियां मातम में बदलीं: बल्केश्वर में यमुना नहाने गए 4 दोस्त डूबे, 18 वर्षीय युवक लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी - March 4, 2026
- योगी का ‘स्वैग’ और भक्ति का रंग: काला चश्मा पहन सीएम ने खेली होली, बोले- ‘मर्यादा और समरसता ही सनातन की असली शक्ति’ - March 4, 2026
- उत्तराखंड: सरकारी विभागों ने दबाया बिजली का ₹104 करोड़, UPCL ने वेबसाइट पर ‘बकाएदारों’ की लिस्ट जारी कर दी चेतावनी - March 4, 2026