वाराणसी। आईआईटी बीएचयू छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी रविवार को वाराणसी पुलिस ने कर ली है। तीनों आरोपियों की पहचान उजागर होते ही भारतीय जनता पार्टी में हड़कंप की स्थिति है। बता दें कि पकड़े गए तीनों आरोपी भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं के करीबी निकले हैं। यह तीनों आरोपी भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल के महानगर पदाधिकारी निकले।
बीते एक नवंबर 2023 को बीएचयू आईआईटी परिसर के भीतर एक छात्रा के साथ देर रात तीन लोगों ने छेड़खानी करते हुए उसका न्यूड वीडियो बनाया था। इस घटना के बाद विपक्ष के बड़े नेताओं ने इस मामले पर कानून व्यव्स्था पर निशाना साधा था। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर आरोपियों को बीजेपी से जुड़ा होने पर कहने पर लंका थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। अब मामले के खुलासा होने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि कि आज जिन तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है जो आरएसएस और बीजेपी से जुड़े लोग हैं। मैं उसी दिन कहा था कि ये बीजेपी के लोग हैं और वह साबित हो गया है। बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीनों लोग भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े हुए पदाधिकारी है और कोई एक व्यक्ति उसमें वहां के काशी प्रांत के अध्यक्ष का पीए है। ये लोग पूरी तरीके से प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग जो लगातार इस तरह की घटनाओं में शामिल है। चाहे वह बीजेपी के विधायक हों। उन्होंने कहा कि पूरी तरीके से मैं यही कहना चाहूंगा यह भारतीय जनता पार्टी के लोग इन चीजों को बढ़ावा दे रहे हैं। भाजपा के लिए ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ बस एक नारा है।
“भाजपा के लिए ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ बस एक नारा है।
मैंने उसी समय कहा था कि इस मामले में भाजपा के लोग शामिल हैं।”
IIT-BHU की बिटिया के दोषियों की गिरफ्तारी पर प्रदेश अध्यक्ष श्री @kashikirai जी की टिप्पणी pic.twitter.com/smOj6aCRP1
— UP Congress (@INCUttarPradesh) December 31, 2023
उन्होंने बताया कि घटना के एक हफ्ते के भीतर ही पुलिस के सभी अधिकारियों को पता चल चुका था कि आरोपी सत्ता पक्ष से जुड़े हुए हैं, इसलिए उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की गई और जब विपक्ष के नेता होने के नाते मैंने आवाज उठाई तो मेरे ऊपर फर्जी मुकदमा भी दर्ज कर दिया गया। मेरी जानकारी के अनुसार घटनाक्रम के समय तत्कालीन थाना अध्यक्ष और एसीपी भेलूपुर पर सत्ता पक्ष का खासा दबाव था। जिसकी वजह से आरोपियों की इतनी दिन तक गिरफ्तारी नहीं हुई। हम लोगों ने लगातार इस मुद्दे को उठाया है, जिसके बाद दबाववश आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो पाई है।
भाजपा आईटी सेल का महानगर संयोजक है मुख्य आरोपी
पकड़े गए तीनों आरोपियों की पहचान कुणाल पांडे, सक्षम पटेल और आनंद चौहान के रूप में हुई है। कुणाल पांडे भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई का आईटी सेल के संयोजक है तो वहीं सक्षम पटेल सहसंयोजक है। आनंद चौहान कैंट विधानसभा क्षेत्र के आईटी सेल का संयोजक है। सक्षम पटेल काशी प्रांत के अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल के कुछ दिनों पूर्व तक पीए के तौर पर कार्यरत भी थे। इसके अलावा कुणाल पांडे ही आईटी सेल के सदस्यों की नियुक्ति करते थे। कुणाल पांडे सरायसर्जन वार्ड के भाजपा पार्षद का दामाद भी है। सरायसर्जन वार्ड के पार्षद मदन मोहन तिवारी की बेटी के साथ कुणाल पांडे की शादी बीते वर्ष हुई थी। आनंद चौहान पर 2022 में भी भेलुपुर थाने में छेड़खानी का एक मुकदमा दर्ज है।
स्थानीय पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने का जबरदस्त दबाव था :अजय राय
एक नवंबर को हुई घटना के बाद स्थानीय थाना अध्यक्ष अश्वनी पांडे को लाइन हाजिर कर दिया गया था। कुछ दिनों पहले भी स्थानीय सर्कल के एसीपी प्रवीण सिंह का तबादला गैर जनपद में हुआ। इन दोनों घटनाक्रम के बाद हुई गिरफ्तारी से अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मेरी इस बात पर भी मुहर लग गई कि तत्कालीन जांच करने वाली पुलिस टीम और स्थानीय पुलिस पदाधिकारी पर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने का जबरदस्त दबाव था।
-एजेंसी
- Agra News: भव्य स्वरूप में दिखेगा ‘बजाजा सेवा सदन’, भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ तीन मंजिला आधुनिक भवन का निर्माण - February 22, 2026
- Agra News: विधिक शिविर में ‘दीवानी अन्न सेवा’ ने जीता दिल, जिला जज ने की सेवादारों के समर्पण की तारीफ - February 22, 2026
- ABHYUDAYA 2026: यूपी के होनहारों ने रचा इतिहास, नेशनल हॉस्पिटैलिटी टैलेंट हंट में बने ‘प्रथम उपविजेता’ - February 22, 2026