भारतीय राजनीति में जमीन खो रही कांग्रेस अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए हाथ-पैर मार रही है। हाल ही में उदयपुर में हुए चिंतन शिविर के बाद कांग्रेस ने पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप और टास्क फोर्स-2024 का गठन किया है। पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप में जहां राहुल गांधी को शामिल किया गया है तो प्रियंका गांधी को टास्क फोर्स-2024 का सदस्य बनाया गया है।
इसके अलावा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कई बागी नेताओं को भी जगह दी है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन दो समूहों के अलावा भारत जोड़ा यात्रा के लिए केंद्रीय संगठन की भी स्थापना की है। इसमें दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट, शशि थरूर, रंवीत सिंह बिट्टू, केजे जॉर्ज, जोथी मानी, प्रद्युत बोलदोलोई, जीतू पटवारी, सलीम अहमद को जगह मिली है।
पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप में इन्हें मिली जगह
कांग्रेस द्वारा बनाए गए पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजादी, अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह, आनंद शर्मा, केसी वेणुगोपाल, जितेंद्र सिंह को शामिल किया गया है।
टास्क फोर्स में ये नाम
टास्क फोर्स में पी चिदंबरम, मुकुल वास्निक, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, प्रियंका गांधी, रणदीप सुरजेवाला, सुनील कोनगोलु को शामिल किया गया है। कांग्रेस द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि टास्क फोर्स के प्रत्येक सदस्य को संगठन, संचार व मीडिया, वित्त व चुनाव प्रबंधन से संबंधित काम सौंपा जाएगा। इन सदस्यों की अपनी टीमें होंगी।
-एजेंसियां
- FlexAds Media Private Limited: Empowering Indian Youth in the Digital Age - March 21, 2024
- “Rahul Kumar Bholla: Capturing Elegance Through the Lens – A Glimpse into the Glamorous World of RB Snapper” - February 11, 2024
- BJP ने जारी की कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों के नेताओं के भ्रष्टाचार की सूची - December 12, 2023