आगरा। सिंहवाहिनी संस्था ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व अपनी सदस्यों को राष्ट्र भावना से ओतप्रोत ऐतिहासिक फ़िल्म छावा दिखाई। फ़िल्म देखने के दौरान महिलाओं का उत्साह देखते बन रहा था।
इस मौके पर संस्था की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रानी परिहार ने कहा कि दक्षिण भारत में मुगलों के आक्रमणों को रोकने में संभाजी राजे की प्रमुख भूमिका थी। उन्हें बहुत कम उम्र में राजनीति की गहरी समझ थी। जिलाध्यक्ष आरती शर्मा ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को ये मूवी देखनी चाहिए और अपने बच्चों को भी दिखानी चाहिए।
महामंत्री नूपुर दीक्षित ने बताया कि छत्रपति संभाजी (शिवाजीराजे भोसले) (1657-1690 मराठा साम्राज्य के द्वितीय छत्रपति राजा, लेखक, विचारक और छत्रपति शिवाजी महाराज के उत्तराधिकारी थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में 21 युद्ध लड़े और सभी में विजय हासिल की। छत्रपति संभाजी राजे अपनी वीरता और विद्वत्ता के लिये प्रसिद्ध थे।
फ़िल्म देखने वालों में माधवी भदौरिया, ऋचा जैन, कविता गौतम, सोनी सेंगर, गीता शर्मा, रश्मि शर्मा, अपूर्वा, सोनू भदौरिया, रूपम चौहान, करुणा गौतम, दिव्या अग्रवाल, आरती शर्मा, मंजुरानी, ट्विंकल शर्मा, रश्मि शर्मा, कनकप्रभा, नूतन गोयल, रेनू तिवारी, निर्मला, डॉ. कल्पना गर्ग, सविता यादव, आरती, निधि, अंजू परिहार, प्रीति तोमर, दयाल प्यारी, मीनाक्षी, सीमा, प्रीति निगम, प्रीति रघुवंशी, सुजाता, अमिता बौद्ध, लक्ष्मी परिहार और रश्मि आदि शामिल थीं।
- आगरा में जनकपुरी महोत्सव के इतिहास में पहली बार आयोजित हुआ रक्तदान शिविर: 44 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित, रामकाज के साथ दी मानव सेवा की मिसाल - September 27, 2026
- पंजाबी सभा आगरा महानगर ने मनाई अमर बलिदानी सरदार भगत सिंह की जयंती, नूरी दरवाजा मूर्ति पर किया माल्यार्पण - September 27, 2026
- आगरा में 1.69 करोड़ रुपये के जीएसटी फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा, फर्जी दस्तावेजों से फर्म बनाकर सरकार को लगाया चूना, दो पार्टनरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज - September 27, 2026