नई दिल्ली। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा‘ जल्द ही उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली है। राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही ये यात्रा इस समय झारखंड में हैं। यूपी में कांग्रेस के कार्यकर्ता इस यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दिए हैं। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा‘ में शामिल होने के लिए न्यौता भेजा है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को 16 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश पहुंचने पर उसमें शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भेजा। कांग्रेस अध्यक्ष ने 16 फरवरी को चंदौली के सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाली जनसभा में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव को आमंत्रित किया है।
बता दें कि, कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सासाराम से होते हुए चंदौली के रास्ते उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी। यहां से वाराणसी, प्रयागराज, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ होते हुए सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली पहुंचेगी। यहां से बदायूं, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा के रास्ते आगरा होते हुए राजस्थान के धौलपुर जिले में प्रवेश करेगी। इस तरह यह यात्रा उत्तर प्रदेश के करीब 20 जिलों से होकर गुजरेगी।
-एजेंसी
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026