Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा, वृन्दावन। श्री राम लला के भव्य मंदिर निर्माण की आधारशिला में ब्रजरज का भी समावेश होगा। यमुनाजल अभिषिक्त रजत शिला ठाकुर बांके बिहारी से अभिमंत्रित होकर अयोध्या के लिये रवाना हो गयी है। उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद बहुप्रतीक्षित श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
ठाकुर बांके बिहारी के समक्ष सेवायत गोस्वामी द्वारा विधिवत शिला का पूजन कर धर्म रक्षा संघ को सौंपी गयी
5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सन्त महंतो के सानिध्य में मन्दिर निर्माण की आधारशिला वैदिक रीतिरिवाज के साथ रखी जायेगी। जिसकी पुरजोर तैयारियां शुरु हो चुकी है। भूमिपूजन में देश के प्रमुख तीर्थो, पवित्र नदियों, सिद्ध मन्दिर देवालयों से लाये गये जल, मिट्टी, व अन्य सिद्ध तत्व रखे जायेंगे। इसी क्रम में धार्मिक नगरी से सन्तो द्वारा अभिमंत्रित रजत शिला भी रखी जायेगी। धर्म रक्षा संघ के तत्वावधान में ब्रज के प्रमुख सन्तो द्वारा पूजित शिला का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ केशीघाट पर यमुनाजल से अभिषेक सन्तो द्वारा किया गया। तदोपरांत जन जन के आराध्य ठाकुर बांके बिहारी महाराज के समक्ष अंगसेवी सेवायत गोस्वामीजन द्वारा विधिवत शिला का पूजन कर ठाकुर जी के श्री चरणों मे अर्पित किया गया। पूजनोपरांत ठाकुर जी की आरती की मिट्टी व अँगप्रसादी के साथ धर्म रक्षा संघ के पदाधिकारियों को सौंपी गयी। मन्दिर में सेवायत बालकिशन गोस्वामी, गोपी गोस्वामी, गोपेश गोस्वामी, रजत गोस्वामी, कोशलकिशोर गोस्वामी आदि मौजूद रहे। वही यमुना तट पर महंत सुतीक्ष्ण दास, महंत आदित्यानन्द, सौरभ गौड़, आचार्य बद्रीश आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
- खाद्य सुरक्षा समिति के सभापति बने विजय शिवहरे का आगरा में भव्य स्वागत: उद्यमियों ने कहा, मानक पूरे करने को तैयार, लेकिन उत्पीड़न नहीं सहेंगे - August 26, 2026
- आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी ने धूमधाम से मनाया प्रथम स्थापना दिवस: आयोजित हुआ भव्य समारोह, उठी ‘कलाकार बोर्ड’ गठन की मांग - August 26, 2026
- योगी सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा: 27, 28 और 29 अगस्त को यूपी रोडवेज और सिटी बसों में एक सहयात्री के साथ बिल्कुल फ्री सफर कर सकेंगी माताएं-बहनें - August 26, 2026