आगरा: सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश से माफियाओं के राज को खत्म कर रहे हैं तो वहीँ उन्हीं के संगठन के लोग अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण देने में लगे हुए हैं। आगरा से निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक हिस्ट्रीशीटर रवि दिवाकर को वार्ड 40 से प्रत्याशी बनाया है। एक हिस्ट्रीशीटर को प्रत्याशी बनाए जाने पर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हुई। कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू ने भाजपा को अपराधियों की सबसे बड़ी पार्टी बताते हुए कई ऐसे लोगों के नाम तक गिना दिए।
कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपराधियों का एक बड़ा समूह है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह पहले तड़ीपार रह चुके हैं। सीएम योगी पर भी संगीन अपराधिक मुकदमे दर्ज थे। वर्तमान में इटावा सांसद रामशंकर कठेरिया भी अछूते नहीं रहे। उन पर भी कई मुकदमें दर्ज थे। केंद्र सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल पर भी मुकदमे दर्ज हैं। भाजपा से जुड़े विधायक जो आधी आबादी के शोषण में शामिल थे यानी बलात्कार के उन पर आरोप लगे थे उनके भी नाम गिना दिए। उन्होंने कहा कि विधायक कुलदीप सेंगर पर तो एक युवती के साथ बलात्कार करने फिर उसके परिवार को खत्म करने का का मुकदमा दर्ज हुआ जो वर्तमान में जेल में है।
वहीं चिन्मयानंद महाराज पर भी एक युवती के साथ शोषण के आरोप लग चुके हैं और मुकदमें दर्ज हो चुके हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे ने तो अपनी गाड़ी से किसानों को उड़ा दिया था और अपने बेटे को बचाने के लिए मंत्री भी जुट गए थे। उनके बेटे पर भी हत्या के मामले दर्ज हुए। ऐसे कितने भाजपा के जनप्रतिनिधि हैं जो सिर्फ अपराधिक मामलों में संलिप्त है। ऐसे में एक हिस्ट्रीशीटर को पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाए जाना कोई बड़ी बात नहीं है।
देवेंद्र सिंह चिल्लू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि सिर्फ अपने और पार्टी को स्वच्छ दिखाने का दिखावा करते हैं। अगर उनकी पार्टी के नेताओं की कुंडली खोल दी जाए तो अपराधिक मामलों में यह सूची काफी लंबी निकलेगी। जो कोई भी भाजपा और उनके नेताओं की सच्चाई सामने लाये तो वो देशद्रोही हो जाता है। यह लोग जनता को धर्म के नाम पर लड़ाते है और उनपर राजनीतिक रोटियां सेकते है।
देवेंद्र सिंह चिल्लू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आगरा नगर निकाय के चुनावी मैदान में हिस्ट्रीशीटर को अपना प्रत्याशी बनाकर उतारा है। पार्टी ने आगरा के वार्ड नंबर 40 से रवि दिवाकर को पार्षद पद का टिकट दिया है। रवि दिवाकर शाहगंज थाने का कुख्यात और हिस्ट्रीशीटर है। प्रत्याशी बनाये जाने के बाद रवि दिवाकर की हिस्ट्रीशीट होने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इनमें शाहगंज थाने के बोर्ड की भी एक तस्वीर है जिसमें रवि दिवाकर का नाम इलाके के हिस्ट्रीशीटरों के नाम की सूची में शामिल है, उसके खिलाफ एससी एसटी एक्ट समेत कई केस दर्ज है। शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू का कहना है कि यही भाजपा का असली चेहरा और उसका असली चरित्र है।
- FlexAds Media Private Limited: Empowering Indian Youth in the Digital Age - March 21, 2024
- “Rahul Kumar Bholla: Capturing Elegance Through the Lens – A Glimpse into the Glamorous World of RB Snapper” - February 11, 2024
- BJP ने जारी की कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों के नेताओं के भ्रष्टाचार की सूची - December 12, 2023