दिल्ली। दिल्ली चुनाव के बाद आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष खड़गे ने दो राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया है. कांग्रेस यूपी के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को भी स्थान मिला है. यह नियुक्ति कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अनुमोदन पर जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने की है.
भूपेश बघेल को पंजाब का महासचिव बनाया गया है. सैयद नसीर हुसैन को जम्मू कश्मीर और लद्दाख का महासचिव बनाया गया है. इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय से संबंधित पद से सैयद नसीर हुसैन को मुक्त कर दिया गया है.
वहीं, रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश और छत्तीसढ़ का प्रभारी नियुक्त किया गया है. बी.के. हरिप्रसाद को हरियाणा, हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश, गिरीश चोडंकर को तमिलनाडु और पांडिचेरी, अजय कुमार लल्लू को ओडिशा, के.राजू को झारखंड, मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना, सप्तागिरी शंकर उल्का को मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और नागालैंड का प्रभारी बनाया गया है. कृष्णा अल्लावरू को बिहार का प्रभारी नियुक्त किया गया है.
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026