नीतीश से कई बार बात करने का प्रयास किया, लेकिन वो व्यस्त हैं: जयराम रमेश
बिहार में राजनीति चरम पर है। नीतीश के महागठबंधन से हटने की चर्चा के बीच भाजपा और विपक्ष में वार-पलटवार जारी है। चर्चा है कि नीतीश कुमार एक बार फिर पलटी मारते हुए भाजपा के साथ सरकार बनाने वाले हैं।
इसको लेकर कांग्रेस भी एक्टिव मोड में आ गई है। नीतीश को मनाने के लिए खुद कांग्रेस अध्यक्ष ने कई बार सीएम को फोन किया।
नीतीश रहे व्यस्त
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक बार नहीं, बल्कि कई बार बात करने का प्रयास किया है लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री व्यस्त हैं।
कांग्रेस ने बुलाई आपात बैठक
दूसरी ओर बिहार में सियासी हलचल के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने आपात बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा कि हमने कल अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। अखिलेश ने कहा कि राज्य में जो भी होगा वो हमारे पक्ष में होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में अभी क्या चल रहा है, उसका कुछ नहीं पता है।
-एजेंसी
- Agra News: रास्ता रोककर की थी अभद्रता, पुलिस की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति ने आरोपियों को पहुँचाया सलाखों के पीछे - March 17, 2026
- दिल्ली में गूंजी वीर गोकुला जाट की शौर्य गाथा: सांसद राजकुमार चाहर की पहल पर भव्य शौर्य गीत का विमोचन - March 17, 2026
- आगरा नगर निगम में यूनीपोल आवंटन में भ्रष्टाचार की आशंका, महापौर हेमलता दिवाकर ने चेतावनी के साथ मांगी फाइलें - March 17, 2026