लोकसभा चुनाव 2024 और अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी में बिखराव शुरू हो गया है। कांग्रेस पार्टी के दो विधायक ओर नेशनल पीपुल्स पार्टी के दो विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस समय अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार है। वहीं एनपीपी अरुणाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी है।
कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग और वांगलिंग लोवांगडोंग और एनपीपी विधायक मुच्चू मिथी व गोकर बसर ने रविवार को ईटानगर कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री पेमा खांडू के अलावा असम के मंत्री और अरुणाचल प्रदेश के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी अशोक सिंघल और प्रदेश अध्यक्ष बियूराम वाहगे भी मौजूद थे।
अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 60 सदस्य हैं। इसका चुनाव भी अप्रैल और मई में होने की संभावना है। चुनाव आयोग सूत्रों की माने तो लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ही इस राज्य में भी चुनाव कराया जा सकता है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी यहां अपनी ताकत बढ़ाने में लगी हुई है। मौजूदा विधानसभा में अब भाजपा विधायकों की संख्या 56 हो गई है। कांग्रेस के पास दो और दो ही निर्दलीय विधायक यहां विपक्ष में हैं।
-एजेंसी
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026