Ujjain (Madhya Pradesh, India) । उत्तर प्रदेश के कानपुर में डीएसपी सहित आठ पुलिस वालों की हत्या करने वाला कुख्यात आखिर गुरुवार को पुलिस गिरफ्त में आ ही गया। यूपी पुलिस के हत्यारे को पकड़ने का कार्य एमपी पुलिस ने किया। जिसे देश के विभिन्न प्रदेशों के राजनेताओं और आला अफसरों ने एमपी पुलिस की बड़ी सफलता माना। दरअसल, गुरुवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर में अपनी गिरफ्तारी दे दी। उसकी गिरफ्तारी से घटनास्थल गांव बिकरु में लोगों के बीच पुलिस का खौफ फिलहाल कम होता दिखाई दे रहा है।
विकास दुबे की गिरफ्तारी के दिनभर का घटनाक्रम कुछ इस प्रकार रहा –
सुबह के करीब 9 बजकर 30 मिनट पर खबर आई की नाटकीय ढंग से विकास दुबे पकड़ा गया है। इसकी पुष्टि एमपी गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने लगभग 10 बजे की। इसके बाद करीबन 11 बजे से विकास दुबे से महाकाल थाने में पूछताछ शुरू की गई। इसके तकरीबन आधे घंटे यानि 11:30 बजे उसे पुलिस सेण्टर ले जाया गया और 12:30 बजे खबर आई की विकास दुबे पुलिस को सहयोग नहीं कर रहा है। उसके बाद दोपहर के करीब 01:00 बजे दिल्ली से उज्जैन विकास दुबे कैसे आया इसका लिंक पुलिस को मिला। उसने बताया कि वह बस से यहां पंहुचा है लेकिन गौर करने वाली बात थी कि पुलिस को लखनऊ नंबर की एक गाड़ी भी मिली। लगभग 15 मिनट बाद यानि उत्तर प्रदेश पुलिस के वाहन एमपी के उज्जैन पहुंच गए। कुछ देर आला अधिकारियों के मंथन के बाद विकास की वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेशी कराने का निर्णय लिया गया, 04:30 बजे उसकी वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेशी हुई। गौरतलब है कि इस दौरान कोर्ट में पेशी से पूर्व कोर्ट परिसर में नारेबाजी हुई थी।
कोर्ट में पेशी के बाद करीब शाम के 05 बजकर 15 मिनट पर उज्जैन पुलिस ने विकास को यूपी पुलिस के हत्यारे को यूपी पुलिस के हवाले किया। विकास ने कोर्ट में कहा कि उसने उज्जैन में सरेंडर किया है। सूत्रों की माने तो पुलिस पर हमला करने के सवाल पर विकास ने कहा कि उसे एनकाउंटर का डर था, इसलिए गोली चलाई। करीब 06:00 बजे यूपी पुलिस विकास को लेकर उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुई।
- Play More Strategically Earn Quicker across the UK at Harry Casino - October 4, 2026
- Im LuckyHills Casino zählt jeder Einsatz für Deutschland berücksichtigt. - October 4, 2026
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026