कमिश्नर आगरा ने डीएम, नगर आयुक्त, एसएसपी के साथ किया निरीक्षण
होली से पहले व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के मंडलायुक्त ने दिए निर्देश
Live Story Time
Matura, Uttar Pradesh, India. होली से पहले मथुरा वृंदावन सहित सम्पूर्ण जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन लगातार काम कर रहा है। बुधवार को कमिश्नर आगरा अमित गुप्ता ने जिलाधिकारी, नगर आयुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ रिक्शा में बैठकर कृष्णा नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय कारोबारियों तथा लोगों से बातचीत भी की।
भ्रमण के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया कि स्थानीय स्तर पर किस तरह की परेशानियों का यहां लोगों को सामना करना पडा रहा है, जिससे उनका समाधान किया जा सके। होली पर आने वाले श्रद्धालुओं को अच्छा अनुभव हो और मथुरा साफ सुथरा दिखे इसके लिए किए जा रहे कार्यों का भी जायजा लिया।
अधिकारियों ने थाना कोतवाली क्षेत्र के गोवर्धन चौराहे से भूतेश्वर तक रिक्शा में बैठकर शासन के अनुरूप क्षेत्र को विकसित करने हेतु निरीक्षण किया। मथुरा के कृष्णा नगर में सौंदर्यीकरण कराया जाना है। जहां जिलाधिकारी पुलकित खरे ने क्षेत्र के सभी व्यापारी एवं प्रतिष्ठित लोगों के साथ सहयोग करने की अपील की एवं विचारों का आदान प्रदान किया। सभी ने सहमति बनाते हुए कार्य की प्रशंसा की। गोवर्धन चौराहे से भूतेश्वर चौराहा तक रिक्शे में बैठकर निरीक्षण किया। जहां किस तरह लोगों को सुविधा मुहैया कराई जाए इस संबंध में भी जानकारी जुटाई।
कृष्णा नगर क्षेत्र का सौंदर्यीकरण के मामले में पहला स्थान मिला है। जिला प्रशासन के द्वारा इसका सर्वे कर अन्य क्षेत्रों को भी इसी तरह विकसित करने का प्लान तैयार किया जा रहा है। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि इस दौरान डिवाइडर के ऊपर पेंटिंग, खम्भों पर तिरंगा लाइट एवं साइड में पौधे लगाने सहित सभी दुकानों पर एक डिजाइन पर विचार किया गया। जगह जगह आरओ प्लांट भी लगाए जाएंगे एवं लोगों को बैठने के लिए बैंच तथा सुलभ शौचालय का प्रावधान है।
मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने क्या कहा
लगातार यह प्रयास रहता है कि ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने, मथुरा वृंदावन सहित जो पूरा मथुरा जिला है बहुत सारे श्रद्धालु आते हैं। जब वह आएं उन्हें अच्छी सुविधाएं मिलें। साफ सुथरा मथुरा दिखाई दे। एक अच्छा अनुभव उनके पास रहे। होली का त्योहार भी आने वाला है। जिला प्रशासन और नगर निगम ने मिल कर प्रयास किया है कि सुंदर वातावरण बनाएं और श्रद्धालुओं को अच्छी सुविधाएं प्रदान करें। व्यवस्थाओं को देखने के लिए कि व्यवस्थाएं कैसी हैं भ्रमण किया गया है। यह तय हो सके कि किस विभाग की क्या जिम्मेदारी हैं। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में भी व्यवस्थाएं सुधारने का प्रयास किया जा रहा है।
- आगरा में शादी के महज पांच दिन बाद 11 लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर नौ दो ग्यारह हुई दुल्हन, बिचौलिया सिंडिकेट की जांच में जुटी पुलिस - August 18, 2026
- Agra News: आईआईएमटी ग्रुप के निदेशक के दोनों शस्त्र लाइसेंस निरस्त, आपराधिक मुकदमे और तथ्य छिपाने पर हुई कार्यवाई - August 18, 2026
- आगरा के बरहन क्षेत्र में सनसनी: 36 घंटे के भीतर रेलवे ट्रैक पर मिले 3 लोगों के शव, पुलिस जांच में जुटी - August 18, 2026