अपनी कॉमेडी के तड़के से सबको हंसाने वाले कपिल शर्मा इस वक्त ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की शरण में हैं। दरअसल, उन्होंने नामी कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। कपिल का आरोप है कि उन्होंने दिलीप छाबड़िया को अपने लिए कस्टमाइज्ड वैनिटी वैन का ऑर्डर दिया था लेकिन दिलीप छाबड़िया ने उन्हें वैनिटी वैन डिलीवर नहीं की।
यही नहीं, कपिल शर्मा ने यह भी दावा किया है कि दिलीप छाबड़िया ने उनसे पैसे ऐंठने की भी कोशिश की। पूरा माजरा क्या है, आइए बताते हैं।
कौन हैं दिलीप छाबड़िया?
दिलीप छाबड़िया मॉडिफाइड वीकल्स यानी कस्टमाइज्ड वीकल्स के लिए जाने जाते हैं। उनकी कंपनी है ‘डीसी’ है, जिसके ट्रेडमार्क डिजाइन की खूब डिमांड है। कई सिलेब्रिटीज दिलीप छाबड़िया के क्लाइंट भी हैं। दिलीप छाबड़िया ने ही देश की पहली स्पोर्ट्स कार लॉन्च की थी लेकिन अब वह मुश्किल में फंसे हुए हैं। कई सिलेब्रिटीज ने दिलीप छाबड़िया पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है, और उनमें से एक कपिल शर्मा भी हैं।
-एजेंसी
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026