वोडाफोन आइडिया यानी Vi ने मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो के उस प्लान का विरोध किया है, जिसमें जियो की तरफ से देश में 2G और 3G सर्विस को बंद करने का प्रस्ताव पेश किया गया था।
वोडाफोन आइडिया का इस मामले में कहना है कि इस तरह से जबरदस्ती 2G और 3G सर्विस को बंद करने का फैसला सही नहीं होगा। इससे कम आदमनी और गरीब तबकों के लोगों के लिए मुसीबत पैदा होगी। इससे गरीब तबका जरूरी बेसिक टेलिकॉम सर्विस से दूर हो जाएगा। इससे देश में डिजिटल तौर पर बंटवारे की लकीर खिंचेगी।
क्या है जियो का प्लान?
दरअसल, रिलायंस जियो ने ट्राई को एक प्रस्ताव दिया है कि सरकार को एक ऐसी पॉलिसी लानी चाहिए, जिसमें 2G और 3G नेटवर्क को पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए और सभी यूजर्स को 4G और 5G में शिफ्ट किया जाए।
किसके पास है 2G और 3G सर्विस?
वोडाफोन का कहना है कि 2G और 3G टेक्नोलॉजी की मदद से एक बड़े तबके को फायदा पहुंचाया जा सकता है। कंपनी का कहा है कि देश में करीब 200 मिलियन से ज्यादा 2G यूजर्स हैं। बता दें कि देश में एयरटेल और वोडाफोन आइडिया 2G सर्विस ऑफर करती है, जबकि जियो अपनी शुरुआत से 4G सर्विस ऑफर कर रही है।
बता दें कि वोडाफोन आइडिया के पास करीब 215 मिलियन मोबाइल यूजर्स हैं जिसमें करीब 96 मिलियन 2G यूजर्स शामिल हैं, जबकि एयरटेल के पास 345.5 मिलियन यूजर्स में से करीब 100 मिलियन 2G यूजर्स हैं।
-एजेंसी
- अयोध्या: दिनभर हाउस अरेस्ट के बाद यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने किए रामलला के दर्शन, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप - July 1, 2026
- Agra News: कुकथला में पनीर फैक्ट्री पर FSDA का छापा, 50 किलो मिलावटी पनीर और 150 लीटर दूध मौके पर नष्ट - June 30, 2026
- Agra News: कैलाश मोड़ पर बनेगा भव्य द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम, मंदिर निर्माण समिति ने बदली परियोजना की जगह - June 30, 2026