7वां अंतरराष्ट्रीय ताजरंग महोत्सव आगरा अलका सिंह

7वें अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव का हुआ रंगारंग शुभारंभ, 19-20 सितम्बर को भव्य कार्यक्रम होंगे, देखें तस्वीरें

ENTERTAINMENT

मलेशिया, इजिप्ट, बांग्लादेश, नेपाल, भारत के कलाकारों ने दी की मनभावन प्रस्तुति

सप्तरंग में सराबोर हुआ ताज रंग महोत्सव, मंच पर संस्कृतियों का हुआ आदान-प्रदान

आगरा विश्वविद्यालय के जुबली हॉल में चल रहा है अंतरराष्ट्रीय ताजरंग महोत्सव

केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री एपी सिंह बघेव ने प्रज्ज्वलित किया रंग दीप

Agra, Uttar Pradesh, India. 7वें अंतरराष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव का डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर स्थित जुबली हॉल में रंगारंग शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत सरकार के कानून एवं न्याय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने नटराज की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। मलेशिया, इजिप्ट, बांग्लादेश, नेपाल और भारत के कलाकारों ने जबरदस्त प्रस्तुति दी। कलाकारों मनमोहक प्रस्तुति देकर हर कोई दंग रह गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम य 19 और 20 सितंबर को भी इसी तरह चलेगा।केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ‘रंग दीप’ प्रज्ज्वलित किया।

 

7वां अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव “आजादी का अमृत महोत्सव” को समर्पित है। डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के सहयोग से नटरांजलि थियेटर आर्ट्स (एनटीए आगरा) द्वारा आयोजित  महोत्सव सफलता की नई इबारत लिख रहा है। एनटीए की निदेशक और वरिष्ठ रंगकर्मी अलका सिंह ने बताया कि महोत्सव में आए हुए रंगकर्मी अपने अपने देश के सांस्कृतिक दूत हैं। यहां विभिन्न देशों की संस्कृतियों का आदान-प्रदान हो रहा है। इस आयोजन में शामिल होना हर किसी के लिए गौरव की बात है।

SP singh baghel
7वां अंतरराष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव के शुभारंभ के मौके पर केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, अलका सिंह, डॉ. आनंद टाइटलर, आदर्शननंदन गुप्त, रोहित कत्याल, नीलिमा पाटनी, गौरव शर्मा एवं अन्य।

महोत्सव के प्रथम दिन की थीम “अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव में मलेशिया, इजिप्ट, बांग्लादेश, भारत, नेपाल की संस्कृतियों का आदान प्रदान एक मंच पर”थी। अतिथियों का स्वागत किया आयोजन समिति प्रमुख डॉ आनंद टाइटलर, नितेश शर्मा, हेमंत भोजवानी, पंकज गुप्ता, रोहित कत्याल, स्वागत अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा ने संयुक्त रुप से अतिथियों को अंग वस्त्र पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।

 

गणमान्य अतिथियों में प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, भाजपा नेत्री शबाना खंडेलवाल, नीलमा पाटनी, नसीम अहमद डॉ. योगेश बिंदल, भावना जादौन, रेखा, आदर्श नंदन गुप्त, गौरव शर्मा आदि की गरिमामय उपस्थिति रही। टीम नटरांजलि के सभी सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

7वां अंतरराष्ट्रीय ताजरंग महोत्सव
7वां अंतरराष्ट्रीय ताजरंग महोत्सव में प्रस्तुत देते इजिप्ट के कलाकार

मंच पर प्रथम प्रस्तुति मलेशिया से महोत्सव की ब्रांड एम्बेसडर नृत्याचार्य  थामोथीरन मलेशियन के भरतनाट्यम नृत्य से हुई। इजिप्ट से मोहम्मद अशरफ के डायरेक्शन में इजिप्शियन लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया। बांग्लादेश के कलाकारों ने शहीन के नेतृत्व में प्रस्तुति दी। सिवान की टीम ने  भोजपुरी फिल्म अभिनेता विजय श्रीवास्तव एवं यादव के निर्देशन में पाश्चात्य नृत्य की एक से बढ़कर एक लड़ी को बड़ी ही बारीकी से प्रदर्शित किया। झारखंड की नन्हीं कलाकार डॉल कनक ने  गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। पश्चिम बंगाल से गुरु शर्मिष्ठा के डायरेक्शन में प्रस्तुति दी।

 

काइयो, इजिप्ट की प्रस्तुति मोहम्मद अशरफ के निर्देशन में फैरोनिक डांस, सैदी डांस, न्युबियन डांस प्रस्तुति देने वाले कलाकार मेन्ना, होडा, मोहम्मद अल्ला रहे।

 

बांग्लादेश के कलाकारों ने नौ चारिया दे गीत पर मनोश कर, इमरान कौसर तथा ओ गो वैभवजान गीत पर अराफत इस्लाम ने प्रस्तुति दी।

7वां अंतरराष्ट्रीय ताजरंग महोत्सव आगरा
7वां अंतरराष्ट्रीय ताजरंग महोत्सव में ऐसी शानदार प्रस्तुति देखने को फिर न मिलेगी।

खरगपुर पश्चिम बंगाल की कलाकार दक्षिना दास अधिकारी,बर्नाली दोया सन्त्रा ने डूएट डांस  (गणेश स्तुति) की सेमी क्लासिकल डांस के रूप में प्रस्तुति दी।

 

अहमदाबाद, गुजरात के कलाकार जीनल, मैत्री, आरसी, बंधवी, पर्नशी, कैनाज़, जिनान्शी, ईशा ने हरियाणवी समूह नृत्य प्रस्तुति दी।

Dr. Bhanu Pratap Singh