यूपी समेत उत्तर भारत में घने कोहरे के साथ-साथ शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इसी बीच तापमान में गिरावट आने से सर्दी में इजाफा के चलते बदायूं में स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। बीएसए ने आने वाले दिनों में ऐसा ही मौसम की संभावना के मद्देनजर कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में 30 दिसंबर तक का अवकाश कर दिया है। 31 को रविवार होने के कारण स्कूल बंद रहेंगे।
दरअसल, यूपी के कई जिलों में कोहरा और शीत लहर चलने तापमान में गिरावट आने से सर्दी में इजाफा हुआ है। बदायूं में सोमवार तक धूप खिली रहने से सर्दी का अहसास नहीं हो रहा था लेकिन मंगलवार को सुबह से छाए कोहरे ने ठंड बढ़ा दी। दोपहर एक बजे के करीब निकली धूप से कुछ राहत मिली लेकिन शाम होते होते वह भी बेअसर हो गई। बुधवार को भी सुबह से कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई।
रात में कोहरे के कारण 10 कदम दूर का दिखाई नहीं दिया। सुबह के समय मुख्य मार्गों पर लोगों को वाहनों की हेडलाइट जलाकर निकलना पड़ा। गुरुवार तड़के से घना कोहरा छाया हुआ है। बेसिक के स्कूलों का शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से शुरू हो जाएगा जो 14 जनवरी तक चलेगा। ऐसे में अब बेसिक के कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय 15 जनवरी सोमवार को खुलेंगे।
-एजेंसी
- जौहर ट्रस्ट मामले में सपा नेता आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा, अजीमनगर थाने में दर्ज हुई नई एफआईआर - October 14, 2026
- शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन सीएम योगी का बड़ा संदेश: कहा- “जब गांव की नारी होगी समृद्ध, तभी सशक्त बनेगा उत्तर प्रदेश” - October 14, 2026
- त्योहारी सीजन में डिजिटल पेमेंट करने वालों को बड़ी राहत, यूपीआई पर MDR लागू करने का फैसला फिलहाल टला - October 13, 2026