उत्तर भारत में हर बार दिसंबर के महीने में कड़ाके की ठंड देखने को मिलती है, लेकिन इस बार दिसंबर के 10 दिन बीतने के बाद भी वैसी ठंड देखने को नहीं मिली है, जैसी उम्मीद होती है। हालांकि, उत्तर भारत में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। जिसके बाद अब लोगों को जल्द ही जैकेट और रज़ाई निकालने की जरूरत पड़ने वाली है।
मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार और मंगलवार को ठंड बढ़ने की संभावना है। आज इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान महज 6.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने का अनुमान जताया था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री के स्तर पर रह सकता है। रविवार को पूरे दिन चली ठंडी हवाओं की वजह से दिन के तापमान में कमी आई है। 13 से 16 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री के बीच रह सकता है।
यूपी में भी बढ़ी ठंड
लखनऊ मौसम विभाग के प्रभारी मोहम्मद दानिश के मुताबिक, पिछले 48 घंटों में राज्य की राजधानी लखनऊ सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। यूपी में सबसे कम तापमान बरेली में दर्ज किया गया, जहां पारा सामान्य से 7 डिग्री डिग्री नीचे गिर गया, इसके बाद नजीबाबाद (7.8 डिग्री), मुजफ्फरनगर (8.8 डिग्री) का स्थान रहा। इस बीच, लखनऊ में न्यूनतम तापमान शुक्रवार के 15.3 से गिरकर रविवार को 11.1 डिग्री पर आ गया और अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया।
लखनऊ के लिए सुबह में हल्का से मध्यम कोहरा और बाद में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 और 11 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और अलग-अलग स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा। इसी क्रम में अगले 2-3 दिनों में ठंडे रेगिस्तानों और हिमालयी क्षेत्रों से आने वाली शुष्क ठंडी हवाओं की गति में वृद्धि के कारण अधिकतम तापमान में भी 2 डिग्री की गिरावट होने की भी संभावना है। वायुमंडलीय आर्द्रता में कमी तथा 20-22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज सतही पछुआ हवाओं के प्रभाव से सुबह में हल्का से मध्यम कोहरा छाये रहने की संभावना है।
- एक हाथ में फरसा और दूसरे में संविधान: वाराणसी में अनोखे अंदाज में मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन; गंगा किनारे हुआ ‘रुद्राभिषेक’, पोस्टर में दिखे ‘भगवान परशुराम’ के अवतार में - June 19, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: एसआईटी की जांच तेज, मुख्य ट्रस्टी समेत 50 लोगों से हुई पूछताछ; सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ के संकेत - June 19, 2026
- विपक्षी नेतृत्व पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य का प्रहार: बोले- नाकामियों पर आत्ममंथन के बजाय भाजपा को दोष देना विपक्ष की पुरानी आदत - June 19, 2026