अयोध्या। अयोध्या में दीपोत्सव के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार सुबह हनुमानगढ़ी में हनुमान जी के दर्शन के लिए पहुंचे। यहां पर उन्होंने विधिपूवर्क दर्शन-पूजन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीरामजन्मभूमि पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान रामलला के भी दर्शन पूजन किये और जनमानस के सुखी व स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा, सत्य, सनातन और सदाचार की विजय के महापर्व दीपावली के पावन अवसर पर आज श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के दर्शन-पूजन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। भक्तवत्सल, ‘कौशल्यानंदन’ प्रभु श्री राम की कृपा चराचर जगत पर बनी रहे, सबका कल्याण हो, सबके जीवन में ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हो, करुणानिधान से यही प्रार्थना है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री दीपावली के पावन अवसर पर श्री अयोध्या धाम में आज मणिरामदास छावनी के पूज्य महंत एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास जी महाराज से मुलाकात की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा, आज दीपावली के अवसर पर मैं आप सभी को बधाई देता हूं। प्रभु श्री राम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या धाम त्रेता युग में दीप मालाओं से जगमग हुआ था। हजारों वर्षों के बाद भी यह पर्व पूरे देश का उत्सव बन गया है। इस बार की दिवाली विशेष है क्योंकि 500 वर्षों के लंबे इतंजार के बाद प्रभु श्री राम अपने धाम में विराजमान हुए हैं। अयोध्या के दिवाली के कार्यक्रम के साथ पूरा देश जुड़ने के लिए उत्सुक है। यह पर्व हमें जोड़ता है और अंधकार को दूर करता है।
- आगरा सेनेटरी सुपरवाइजर संघ का विस्तार: रंजीत नारवार अध्यक्ष नियुक्त, सुनील पारस को आउटसोर्सिंग प्रकोष्ठ की मिली कमान - June 3, 2026
- संजय पैलेस के श्री पूर्व मुखी हनुमान मंदिर में भव्य महोत्सव: 7 जून को प्रथम जीर्णोद्धार दिवस पर सजेगा फूल बंगला, गूंजेंगे भजन - June 3, 2026
- जगद्गुरु शंकराचार्य की अगुवाई में आगरा आ रही ‘गविष्टि यात्रा’: 6 से 8 जून तक शहर की विभिन्न विधानसभाओं में होंगे भव्य आयोजन - June 3, 2026