लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बरेली कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए फिर एक बार मोदी सरकार का नारा दिया। उन्होंने कहा कि यूपी नई पहचान बना चुका है। यूपी ने देश में विकास की रफ्तार को बढ़ाने में अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आज लोग आपका सम्मान करते हैं। आशावादी निगाहों से देखते हुए हैं। सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले राम के नाम पर लाठी और गोलियां चल जाती थीं, लेकिन अब आस्था का सम्मान हो रहा है। यूपी देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में आध्यात्मिक केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 500 वर्षों की अयोध्या की समस्या का समाधान हो चुका है। अयोध्या में रामलला विराजमान हुए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने मंच पर बटन दबाकर 328.43 करोड़ रुपये की 64 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मंच पर लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह, राज्य मंत्री अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
सुरक्षा में तैनात किए गए 1200 पुलिसकर्मी
मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिहाज से बरेली व मुरादाबाद रेंज के कई जिलों से फोर्स मंगाया गया है। एसपी सिटी राहुल भाटी के निर्देशन में चार एएसपी, छह सीओ समेत 1200 पुलिसवालों की ड्यूटी शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाई गई है। पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी तैनात किए गए।
जिला अस्पताल समेत बने तीन सेफ हाउस
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रोटोकॉल के तहत जिला अस्पताल, मिशन हॉस्पिटल और रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में सेफ हाउस बनाए गए हैं। एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के शहर पहुंचने से लेकर लखनऊ वापस लौटने तक डॉक्टर, पैरामेडिकल और सहायक स्टाफ मुस्तैद रहेंगे। ब्लड बैंकों में मुख्यमंत्री के ब्लड ग्रुप के रक्त को सुरक्षित रखा है। एंबुलेंस भी मौजूद रहेंगी।
नाथ कॉरिडोर की भी रखी आधारशिला
मुख्यमंत्री ने बुधवार को नाथ कॉरिडोर की भी आधारशिला रखी। नाथ कॉरिडोर के तहत अलखनाथ, वनखंडीनाथ, पशुपतिनाथ, त्रिवटीनाथ, धोपेश्वरनाथ, तपेश्वरनाथ व मढ़ीनाथ मंदिर के रास्ते को आपस में जोड़ा जाएगा। सड़कों का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण होगा।
-एजेंसी
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026