छपरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां कहा कि आज राजनीति का अपराधीकरण और भ्रष्टाचार बिहार के विकास को बाधित कर रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और राजनीति एक साथ मिल जाती है तो वह खाद का काम करती है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार ने बिहार की प्रतिभा को आगे बढ़ने से रोक दिया है।
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के मौके पर मंगलवार को जेपी के गांव सिताबदियारा पहुंचे आदित्यनाथ ने बिना किसी के नाम लिये कहा कि जो लोग जयप्रकाश और लोहिया जी के नाम पर राजनीति को आगे बढ़ाते रहे हैं, उनके कारनामों को हम सब जानते हैं। जेपी राजनीति के अपराधीकरण के घुर विरोधी थे, लेकिन आज राजनीति का अपराधीकरण और भ्रष्टाचार बिहार के विकास को बाधित कर रहा है।
उन्होंने कहा कि बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बिहार के नौजवानों को जब भी अवसर मिला, देश और दुनिया को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
उन्होंने जेपी की संपूर्ण क्रांति की चर्चा करते हुए कहा कि इस देश के अंदर आजादी के योद्धाओं ने स्वतंत्र भारत में व्यवस्था कैसी होनी चाहिए, एक स्वस्थ्य संसदीय प्रणाली को अपनाया था लेकिन सत्ता मोह में उस दौर की सरकार इस कदर आंखों में पट्टी बांध चुकी थी कि एक समय लोकतंत्र को भी कुचलने का कार्य किया। जब लोकतंत्र को कुचलने का कार्य हुआ तो आखिर बिहार कैसे शांत बैठ सकता था।
उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण की जन्मस्थली के गांव के बाद वाली भूमि उत्तर प्रदेश की है। इस इलाके में बाढ़ की समस्या का समाधान पर काम किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि बाढ़मुक्ति के लिए यूपी में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
आदित्यनाथ ने कहा कि वे बिहार सरकार के साथ मिलकर सीमावर्ती इलाके में बाढ़ की समस्या को दूर करना चाहते हैं। आज यूपी में केवल तीन से चार जनपद में बाढ़ आते हैं। उन्होंने कहा कि नदियों को चयनित करना, जल यातायात को शुरू करना और बाढ़ से होने वाले जनहानि को रोकने के लिए काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि इस पूरे क्षेत्र को मां गंगा और सरयू का आशीर्वाद निरंतर प्राप्त होता है। यह क्षेत्र दुनिया का सबसे उपजाऊ भूमि है। तमाम प्राकृतिक आपदाओं के बीच जूझने की क्षमता यहां के लोगों में दिखती है।
-Compiled by live story time
- Agra News: लायंस क्लब ‘प्रयास’ ने लेडी लॉयल महिला अस्पताल को भेंट किए चार कूलर, महिला आयोग अध्यक्ष ने की थी घोषणा - June 17, 2025
- Agra News: फौजी के घर में चोरी करने वाला मास्टरमाइंड पुलिस ने दबोचा, 6.5 लाख बरामद - June 17, 2025
- Agra News: फौजी के घर में चोरी करने वाला मास्टरमाइंड पुलिस ने दबोचा, 6.5 लाख बरामद - June 17, 2025