लखनऊ। नववर्ष 2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं और समाज में शांति, सुख, समृद्धि व सकारात्मक बदलाव की कामना की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ‘एक्स’ पर संदेश साझा करते हुए भरोसा जताया कि वर्ष 2026 उत्तर प्रदेश के लिए समृद्धि, सुशासन और सर्वांगीण विकास के नए कीर्तिमान लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में ‘नया उत्तर प्रदेश, विकसित भारत’ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में संचालित विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीब, किसान, युवा और मातृशक्ति सहित समाज के हर वर्ग के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डबल इंजन सरकार की नीतियों से 2026 में उत्तर प्रदेश नई ऊंचाइयों को छुएगा।
वहीं, बसपा प्रमुख मायावती ने देश-विदेश में रह रहे भारतीयों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के लिए सुख, शांति, समृद्धि, सुरक्षा और आत्मसम्मान से भरे जीवन की कामना की। अपने संदेश में मायावती ने कहा कि नया साल विशेषकर गरीबों, मेहनतकशों और बहुजन समाज के लोगों के जीवन को सरल और सहज बनाने वाला हो, यही उनकी कामना और सामाजिक-राजनीतिक संघर्ष का उद्देश्य है।
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नववर्ष को नए संकल्प और बदलाव की शुरुआत बताते हुए कहा कि नई सुबह नई उम्मीदें लेकर आती है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि बदलाव की शुरुआत खुद से होती है और नया संकल्प ही नए भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है। अखिलेश यादव ने लोगों से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं के इन संदेशों के साथ ही प्रदेश और देशभर में नववर्ष को लेकर उम्मीद, संकल्प और बेहतर भविष्य की भावना और मजबूत होती नजर आई।
- आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस कर रही चप्पे-चप्पे की जांच - September 17, 2026
- आगरा के व्यस्त बेलनगंज बाजार में बीच सड़क पर मारपीट: एसीपी कार्यालय के पास युवकों को गिराकर पीटने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप - September 17, 2026
- आगरा में नामकरण की खुशियों से ठीक पहले मातम: एक ही कंबल में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, बहन की मौत और भाई अस्पताल में भर्ती - September 17, 2026