yogi adityanath

योगी आदित्यनाथ ने ब्रजरज उत्सव का उद्घाटन कर संतों संग भोजन किया, मथुरा से चुनाव लड़ने की चर्चा, पढ़िए पूरी जानकारी

POLITICS PRESS RELEASE REGIONAL RELIGION/ CULTURE

Mathura, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए केन्द्र और राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। सवा चार सौ करोड़ से अधिक की परियाजनों को धरातल पर उतारा गया है। यहां की पुरातन काया को बनाए रखते हुए नए कलेवर में प्रस्तुत करने का कार्य निरंतर हो रहा है। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का कार्य, कुंडों का जीर्णोद्धार, गीता शोध संस्थान, अन्नूपर्णा भवन, मथुरा के जुबली पार्क में ऑडीटोरियम, मुक्ताकाशीय रंगमंच का पुनःनिर्माण, गोकुल के घाटों का जीर्णोद्धार, रसखान समाधि का जीर्णोद्धार, बरसाना और नंदगांव में किए गए अनेक कार्य ब्रज की संस्कृति और विरासत को संजोए रखने के प्रयासों के तहत हुए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृंदावन के कुंभ क्षेत्र में ब्रजरज उत्सव के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। पवनहंस हेलीपैड पर उतरने के बाद वे सीधे पर्यटन सुविधा केंद्र पहुंचे। यहां संतों के साथ समागम करने के बाद अपने संबोधन की शुरूआत राधे रानी, यमुना महारानी और सब संतन की जय के साथ की। वृंदावन से मुख्यमंत्री मथुरा पहुंचे और यहां श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन किए।


 उन्होंने कहा कि ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन ही इस उद्देश्य से किया गया है कि जिससे ब्रज का विकास हो सके। जब सब मिल कर काम करते हैं तो परिणाम सामने आता है। मुझे प्रसन्नता है कि ब्रजरज उत्सव के साथ भारत सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा हुनर हाट को भी जोडा गया है।  हजारों वर्षों का एक लिखित इतिहास आपके हाथों में रहता है। दुनिया में इतना प्राचीन इतिहास किसी के पास नहीं है। यहां के कण-कण की पवित्रता का भान हम सब को रहना चाहिए। मुझे प्रसन्नता है ब्रजरज के उत्सव के साथ प्रतिभाओं को भी एक मंच दिया गया है। प्रतिभा किसी मजहब जाति की मोहताज नहीं होती हैं। उन्होंने रसखान का बार-बार जिक्र किया। उन्होंने कहा कि रसखान भक्ति में ऐसे डूबे कि उनकी आराधना भक्ति की पराकाष्ठा है।


उन्होंने कहा कि ब्रज क्षेत्र की रज हम सबके किये पावन है। सन्तों के सानिध्य में हम सबको यहां पर बिहारी लाल और राधा रानी की कृपा है। हम सौभग्यशाली हैं कि 2021 के प्रारम्भ में वैष्णव कुम्भ में इसी पवन धारा पर आए थे। सन्तों के आशीर्वाद से कुम्भ नई ऊंचाइयों पर पहुंचा। हमने इस धरती के महात्म्य को रसखान के मुख से सुना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमा मालिनी जबसे यहां से सांसाद बनी हैं यमुना की निर्मलता के लिये आवाज उठाती रही हैं। हर तीर्थ स्थल के विकास को लेकर हेमा चिंतित हैं। ब्रजरज महोत्सव के लिए मुझे लगभग एक महीने पहले सांसद हेमा मालिनी ने फोन कर अवगत कराया था कि हम लोग इस तरह का आयोजन करना चाहते हैं। वह जब से यहां की सांसद हैं वह यमुना शुद्धीकरण के लिए आवाज उठाती रही हैं। यहां के तीर्थ स्थलों को कैसे विकसित किया जाना चाहिए इसके चिंतन में डूबी रहती हैं और आगे बढाने का प्रयास भी करती हैं। हमारे मंत्री और स्थानीय विधायक भी लगातार मिल कर इस अभियान के साथ मिल कर आगे बढे हैं। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, सांसद हेमा मालिनी, विधायक पूरन प्रकाश, कारिंदा सिंह, किशन चौधरी, मुकेश आर्य बंधु, चौधरी तेजवीर सिंह, शैलजा कांत मिश्र, मधु शर्मा, विनोद अग्रवाल, मेघश्याम आदि मंच पर मौजूद रहे।



मुख्यमंत्री के रूप में 17 वीं बार मथुरा आए योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को तय कार्यक्रम से लगभग एक घंटे की देरी पहुंचें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ब्रज की भूमि से लगाव जग जाहिर है। उन्होंने अपने उद्बोधन में भी ब्रज भूमि के प्रति अपने लगाव और आस्था का बारबार जिक्र किया। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र ने बताया कि योगी आदित्यनाथ का मुख्यमंत्री रहते हुए यह 17 वीं बार मथुरा आगमन हुआ है।




नकवी ने किया मेला स्थल का निरीक्षण
केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी बुधवार को ब्रज रज उत्सव मेला स्थल का मुख्यमंत्री के अगमन से पहले निरीक्षण किया। यहां उन्होंने हुनर हाट में लगी विभिन्न स्टाल्स का मुआयना किया। केंद्रीय मंत्री ब्रजरज उत्सव में  मेले में हस्तशिल्प को वरीयता मिलते देख गदगद दिखे। मेले का विधिवत उद्घाटन मुख्यमंत्री और मुख्य अतिथि योगी आदित्यनाथ ने किया जबकि केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के मथुरा से चुनाव लडने की अटकलें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा की किसी विधानसभा से चुनाव लड़ने की अटकलें लगने लगी है। इससे भाजपाईयों में उत्साह है। राम की नगरी अयोध्या से उनके चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है तो कृष्ण की नगरी के संतों ने भी बुधवार को योगी से मथुरा से चुनाव लड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकार इस तरह के आयोजनों को और भव्य रुप प्रदान करेगी।




योगी आदित्यनाथ ने किया साधु संतों के साथ भोजन

ब्रजरज उत्सव का उद्घाटन कराने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तय कार्यक्रम के तहत ब्रज के साधुसंतों के साथ पंगत में बैठकर भोजन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन स्थित टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर पर पहुंचकर साधु संतों का अभिनंदन किया। प्रसाद ग्रहण करते हुए योगी आदित्यनाथ ने साथ बैठे हुए साधु संतों से उनका हाल-चाल भी जाना। मुख्यमंत्री और साधु-संतों के लिए मूंग की दाल का हलवा, गुलाब जामुन, खीर, बूंदी के लड्डू, मोहनथार, पूड़ी, कचौड़ी, रायता, चटनी, काशीफल की सब्जी, आलू कचौड़ी, सब्जी एवं गोभी आलू की सब्जी तैयार की गई। इस दौरान प्रमुखरूप से महंत हरिशंकर दास नागा, महंत फोलडोल बिहारी दास, महंत सुंदरदास, संत मदनमोहन दास, महंत लाडली शरण दास सहित ब्रज के अनेक साधु संत मौजूद रहे। मुख्यमंत्री को सुनने के लिए बडी संख्या में लोग पहुंचे। गोवर्धन क्षेत्र भाजपा नेता और कार्यकर्ता राधाकुंड आन्यौर और आस पास के गांव के लोग बस द्वारा मथुरा वृंदावन के लिए पहुंचे।




मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले सपा, भाकियू नेता नजरबंद

किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस चौकन्नी रही। जिन गैर राजनीतिक संगठनों और राजनीतिक दलों के नेताओं से इस तरह की आशंका थी उन्हें पुलिस ने मंगलवार से ही नजरबंद करना शुरू कर दिया था। मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन सहित कई नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया था। बुधवार को सपा के कुछ अन्य नेताओं के अलावा भारतीय किसान यूनियन के नेताओं को भी पुलिस ने घर से नहीं निकलने दिया। जो घर से निकले भी उन्हें रास्ते में ही अपनी निगरानी में ले लिया। भाकियू टिकैत ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने की बात कही थी, लेकिन  पुलिस ने उन्हें हिलने तक नहीं दिया।
 

समाजवादी लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष मुन्ना मलिक, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुड्डू खान को विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन के चलते हिरासत में लिया गया है। भूतेश्वर चौराहे पर इन्हें हिरासत में लेकर चौकी कृष्णा नगर ले आई। समाजवादी लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष मुन्ना मलिक ने कहा कि चाहे जितनी पुलिस घर भेजो या हमें ज्ञापन देने से रोको लेकिन हमारे हौसले न तोड़ पाओगे। उन्होंने कहा कि पुलिस का इस तरह चौकी ले जाना लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है।


 अल्पसंख्यक सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुड्डू खान ने कहा कि प्रशासन की तानाशाही चल रही है। आम जन व किसानों की आवाज उठाना भी अब कानूनी अपराध की श्रेणी में इस सरकार ने कर दिया है। जो भी आवाज उठाने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें पुलिस द्वारा पकड़वाया जा रहा है। बुधवार की सुबह भाकियू टिकैत के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी को कोतवाली पुलिस ने चौबिया पाड़ा स्थित गली माहोली की पौर में उनके समर्थकों के साथ घर पर ही नजरबंद कर दिया था। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करने का सबका अधिकार होता

Dr. Bhanu Pratap Singh