Hathras (Uttar Pradesh, India)। जनपद के 27 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार सुबह से मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में 67 चिकित्सकों और करीब 180 पैरामेडिकल स्टाफ ने लगभग 2141 मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श दिया और दव वितरित की ।
दो शहरी सहित 25 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन हुआ। मेलों में आए विभिन्न बीमारियों से पीड़ित करीब 2141 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें दव दी गई। इनमें 902 पुरुष, 828 महिलाएं और 411 बच्चे शामिल रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लगभग 78 गोल्डन कार्ड बनाए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेश राठौर तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधुर कुमार ने कोमरी, टिकारी और बसई काजी के केन्द्रो का निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बृजेश राठौर ने बताया कि मेले में चिकित्सा अधिकारियों के साथ अन्य स्टाफ द्वारा पूरी मुस्तैदी के साथ लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ दवाएं भी मुहैया करा रहा है।
नोडल/ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मधुर कुमार ने बताया कि मेले में कोविड 19 की जाँच, बुखार समेत मौसमी बीमारियों की जांच व इलाज, गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण तथा परामर्श सेवाएं, कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण एवं उनके उपचार हेतु समुचित कार्यवाही, दवा और सभी पैथालॉजी की जांच निःशुल्क, आंखों की निःशुल्क जांच, क्षय रोग की जांच, परिवार नियोजन के अस्थायी साधन तथा नसबंदी के लिए पंजीकरण, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान की जानकारी तथा पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड वितरण, चिकित्सा व उपचार के अलावा संदर्भन की सुविधा, गर्भावस्था, प्रसवकालीन व जन्म पंजीकरण का परामर्श, बच्चों में डायरिया, निमोनिया रोकने के लिए परामर्श सुविधा, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया व कुष्ठ की स्क्रीनिंग, बीपी, शुगर, मुख, स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग, तंबाकू और मद्यपान छोड़ने के लिए परामर्श, बुखार समेत मौसमी बीमारियों की जांच, गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण, दवा और सभी पैथालॉजी की जांच निःशुल्क, हेपेटाइटिस-बी आदि सुविधाएं दी गई हैं।
- Enjoy Top Games and Earn Rewards Every Week on Slotmafia Casino in Australia - October 8, 2026
- Mijn leerproces: Toetscombinaties voor het Winhero Casino-platform in Nederland - October 6, 2026
- Comment Offrir des Primes à Trips Casino - October 6, 2026