Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. पार्श्वनाथ पंचवटी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ताज नगरी २ आगरा का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा नेता उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में आगरा मंडल की कमिश्नर श्रीमती रितु माहेश्वरी से मिला। उपेंद्र सिंह ने कहा कि लगभग 600 घरों की बहुत ही व्यवस्थित कॉलोनी के सामने जो मॉडल रोड बन रही है उसमें से निवासियों के आवागमन हेतु उचित रास्तों का प्रबंध नहीं किया जा रहा है। बहुत ही कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।
समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुमन यादव ने कॉलोनी को गंगाजल योजना से अभी तक न जोड़े जाने के विषय में बताया।जल्द से जल्द कॉलोनी में गंगाजल उपलब्ध कराए जाने की मांग की।
कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों से तुरंत वार्ता की और मौके पर जाकर निरीक्षण कर समस्या के समाधान के लिए कहा।
प्रतिनिधिमंडल में उपेंद्र सिंह, श्रीमती सुमन यादव, डॉ अरुण सिंह, दीपक गुप्ता, मोहन पाराशर, सौरभ दुबे आदि शामिल थे
- डॉ. अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 वर्ष पूर्ण, 25 अप्रैल को निशुल्क बाल रोग शिविर, यहां कराओ पंजीकरण - April 23, 2026
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026