रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन के चीन के दौरे पर हैं. पुतिन की यात्रा के दौरान चीन ने अमेरिका को निशाने पर लिया है और आरोप लगाया है कि अमेरिका गैर जिम्मेदाराना और दोहरा रवैया अपनाता है.
इससे पहले अमेरिका ने आरोप लगाया था कि चीन यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में रूस की मदद कर रहा है.
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा, “जो भी हो रहा है वो आग को भड़काने की कोशिश है. यूक्रेन के संकट को हल करने का एकमात्र तरीका राजनीतिक समाधान है.”
अमेरिका ने यह भी आरोप लगाया है कि चीन दोनों तरफ नहीं रह सकता है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा, “एक तरफ चीन के यूरोप के साथ संबंध हैं. दूसरी तरफ यूरोप की सुरक्षा के लिए जो (रूस) सबसे बड़ा ख़तरा है वो उसकी मदद कर रहा रहा है.”
पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद पुतिन चीन के दौरे पर पहुंचे हैं. पिछले कुछ दिनों से पुतिन पश्चिमी देशों पर अलोकतांत्रिक होने का आरोप लगा रहे हैं.
-एजेंसी
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026