एशियन फ़ुटबॉल कन्फ़ेडरेशन AFC ने घोषणा की है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण चीन ने 2023 के एशिया फ़ुटबॉल कप की मेज़बानी के अपने अधिकार को त्याग दिया है.
AFC ने बताया है कि 5 जून 2019 को पेरिस में चीन को मेज़बानी दिए जाने का फ़ैसला लिया गया था.
16 जून से 16 जुलाई 2023 तक चीन के 10 शहरों में एशिया कप का आयोजन होना था जिसमें 24 टीमें भाग लेतीं. इसके साथ ही AFC ने बताया है कि 2023 के एशिया कप के आयोजन की जानकारी की घोषणा जल्द की जाएगी.
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: 7 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले, आगरा और आजमगढ़ को मिले नए मुख्य विकास अधिकारी - October 14, 2026
- सैफायर लायंस क्लब आगरा प्रयास की सराहनीय पहल: 24 जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिलेंगे निःशुल्क चश्मे - October 14, 2026
- जालोर के ऐलाना गाँव में सरपंच उम्मीदवार भावना कुमारी माली ने बताईं विकास प्राथमिकताएँ - October 14, 2026