Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। गोवर्धन में यात्री टीन शेड गिरने की घटना की गूंज लखनऊ तक पहुंची है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीमगांव गोवर्धन मथुरा में यात्री शेड गिरने की घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने डीएम को वर्ष 2007 में निर्मित यात्री शेड गिरने की घटना की तत्काल जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इससे हुई जनहानि पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। पीड़ित परिवार को तत्काल चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। साथ ही, इस घटना में घायल लोगों के समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
बरसाना तिराहे पर बना यात्री शेड धराशायी होने से दो लोगों की दबकर दर्दनाक मौत हो गई
जिलाधिाकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने गोवर्धन के नीवगांव में यात्री शेड गिरने के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। इस मामले में जो भी दोषी होगा, बख्शा नहीं जाएगा। घायलों का अस्पताल में उचित तरीके से उपचार कराने के निर्देश दिए गए हैं। थाना गोवर्धन क्षेत्र के नीमगांव में रविवार को बड़ा हादसा हो गया था। बरसाना तिराहे पर बना यात्री शेड धराशायी होने से दो लोगों की दबकर दर्दनाक मौत हो गई थी। जबकि महिला सहित तीन लोग हादसे में गंभीर घायल हुए हैं। हादसे का शिकार हुए लोग बारिश से बचने को शेड के नीचे खड़े थे। ग्रामीणों ने ही अपने प्रयासों से दबे हुए मजदूरों को बाहर निकला, इस बीच पुलिस नहीं पहुंची और नहीं किसी तरह की दूसरी कोई मदद मिली थी। हादसा होते ही चीख-पुकार मचने लगी। मौके पर जुटे लोगों ने मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया। निजी क्रेन बुलवाई गई। करीब एक घंटे बाद मलवे में दबे नीवगांव निवासी खेमचंद (55) पुत्र ननगा को निकाला गया, तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। अन्य चार गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया। जिनमें तुलसी (65) पुत्र बत्तीराम की इलाज के दौरान मौत हो गई। ओमवती पत्नी दुल्ली बघेल, कलुआ पुत्र सौदान व अलियां खां निवासीगण नीवगांव का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
- कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़; 17 श्रद्धालुओं की मौत और 40 से अधिक घायल, पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख - October 17, 2026
- Agra News: शराब पीने का विरोध करने पर पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या; बेरहमी से पीटने के बाद रस्सी से घोंटा गला, आरोपी फरार - October 17, 2026
- आगरा में ताजमहल के पूर्वी गेट क्षेत्र के पास मारपीट: येलो जोन में पाठक प्रेस बैरियर के पास भिड़े लोग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - October 17, 2026