आगरा। गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव पर फ्रांस के ग्रुप का गुरु का सरोपा पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें गुरु नानक देव के चित्र भेंट किए गए। इन सभी सदस्यों ने गुरु का गुणगान किया। प्रकाश उत्सव में शामिल होकर ग्रुप के सभी सदस्य गदगद नज़र आए।
दिल्ली के मंगलम टूर्स एंड ट्रेवल्स द्वारा ताजनगरी के भ्रमण पर लाए गए फ्रांस के पर्यटकों के ग्रुप के सदस्य बीते कल ताजनगरी में पंचवटी के आगे तांगे में बैठकर घूम रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गुरुद्वारे की ओर जा रहे समाजसेवी परिवार श्याम-चांदनी भोजवानी और अन्य को देखा। पर्यटकों ने इस बारे में गाइड से पूछा। गाइड के बताने पर पर्यटक दल ने प्रकाश पर्व के बारे में जानने में रुचि दिखाई। इस पर गाइड ने श्याम भोजवानी से बात की।
भोजवानी उन्हें पास में ही स्थित अपने आवास पर ले गए और गुरुग्रंथ साहिब के दर्शन कराए। गाइड ने प्रकाश पर्व के बारे में बताया। सभी को सम्मानित भी किया गया। गुरुनानक का चित्र भी भेंट किया गया। इस मौके पर गुरमीत सिंह सेठी, श्याम चांदनी भोजवानी, महेश लोकवानी, विजय कुमार, हर्षिल आदि भी मौजूद थे।
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026